फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth signs MoU with Sabarmati Ashram

Varanasi News: काशी विद्यापीठ ने किया साबरमती आश्रम के साथ एमओयू

Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth signs MoU with Sabarmati Ashram
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और एनवायरनमेंट सैनिटेशन इंस्टीट्यूट गांधी नगर एवं साबरमती आश्रम के बीच शैक्षणिक समझौता हुआ है। शुक्रवार को दोनों संस्थान के प्रतिनिधियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। शैक्षणिक समझौते से विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड प्रोजेक्ट, अध्ययन यात्रा एवं आउटरीच गतिविधियों में मदद मिलेगी। शुक्रवार को समझौते के बाद काशी विद्यापीठ के आउटरीच निदेशक प्रो. संजय ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वविद्यालयों के प्रत्येक विभागों में संचालित पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप, फील्ड प्रोजेक्ट, अध्ययन यात्रा, एवं आउटरीच गतिविधियों में सहभागिता करना अनिवार्य है। विद्यापीठ के समस्त विभागों के विद्यार्थी दोनों संस्थाओं में इंटर्नशिप, फील्ड प्रोजेक्ट एवं आउटरीच गतिविधियां कर सकते हैं। यदि कोई विभाग अपने विद्यार्थियों के लिए अध्ययन यात्रा आयोजित करके महात्मा गांधी के दर्शन एवं उनके रचनात्मक कार्यक्रमों को समझना चाहता है तो कर सकते हैं। उनके ठहरने की पूर्ण सुविधा एवं विषय विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इन संस्थाओं के विषय विशेषज्ञ भी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में निर्धारित समय अंतराल पर आकर मार्गदर्शन करेंगे। इंस्टीट्यूट, सुघड़ के ट्रस्टी निदेशक जयेश भाई ने कहा कि इन दोनों संस्थाओं के द्वार काशी विद्यापीठ के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए खुले हुए हैं। विद्यापीठ के शिक्षक भी यहां भ्रमण करें तथा महात्मा गांधी के विचारों का प्रसार करें। इस दौरान अजीत भाई, किशन भाई, देवेंद्र भाई पारेख, प्रिया एवं मुंबई हाइकोर्ट के पूर्व जज एएन त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article