फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth Semester Examination Negligence Exam Started and Question Paper Not Reached

काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा में बड़ी लापरवाही, परीक्षा हो गई शुरू, प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने पर स्थगित

Tue, 29 Sep 2020 12:58 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 29 Sep 2020 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth Semester Examination Negligence Exam Started and Question Paper Not Reached
परीक्षा केंद्र पर प्रश्न पत्र नहीं पहुंचने पर विरोध जताते छात्र। - फोटो : सोशल मीडिया।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेमेस्टर परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र नहीं पहुंचने पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी होते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर मामले की जांच का आदेश दे दिया। 

विज्ञापन


सोमवार को द्वितीय पाली में एमए गांधी अध्ययन चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू हुई लेकिन छात्रों को प्रश्नपत्र ही नहीं दिया गया। छात्रों ने कक्ष निरीक्षक से जब जानकारी मांगी तो पता चला कि प्रश्नपत्र ही नहीं आया है। इसके बाद छात्रों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। छात्रनेता राजमंगल पांडेय के नेतृत्व में छात्र अप्रत्याशित लापरवाही के जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। 

विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि जब प्रश्नपत्र ही नहीं बना था तो परीक्षा की तारीख क्यों घोषित कर दी गई। परीक्षा केंद्र पर ही छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। धरने की सूचना पर कुलसचिव डॉ एसएल मौर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को शांत कराया और छात्रों ने पूरे मामले की जांच की मांग की।

कुलसचिव ने पूरे मामले की जांच का लिखित आदेश जारी किया तब जाकर छात्र शांत हुए। छात्रनेता राजमंगल पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन की इस लापरवाही से शासन को अवगत कराया जाएगा। प्रदर्शन में आदित्य कुमार, शुभम सिंह, शिवम त्रिपाठी, अनुराधा मिश्रा, रोहित सिंह, मनीष सिंह शामिल रहे। कुलसचिव डॉ एसएल मौर्य ने बताया कि मामले में जांच का आदेश जारी कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed