{"_id":"581cea5a4f1c1bad314389b7","slug":"kashi-vidyapeeth-research-entrance-test-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा कल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ में शोध प्रवेश परीक्षा कल
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 05 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से छह साल बाद प्रवेश परीक्षा कराने संबंधी तैयारियां पूरी हो गई है। छह नवंबर को दस केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में 5970 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बीच विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा के सफल संचालन के लिए कुलपति की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय समिति का भी गठन किया गया है।
विश्वविद्यालय में वर्ष 2010 के बाद से अब तक शोध प्रवेश परीक्षा नहीं हुई थी। छह साल बाद हो रही प्रवेश परीक्षा के लिए काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर समेत दस कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। कुलसचिव ओमप्रकाश ने बताया कि दो पालियों में (सुबह 10 से 12 और दोपहर 2 से 4 बजे तक) होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी वेबसाइट से आनलॉइन प्रवेश पत्र निकाल सकते हैं।
परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कुलपति की अध्यक्षता वाली संचालन समिति में कुलसचिव समन्वयक, वित्तअधिकारी एसबी सिंह, उपकुलसचिव एसएन पांडेय, उपसमन्वयक और सहायक कुलसचिव डॉ. सुरेंद्र नाथ सिंह सहायक समन्वयक की जिम्मेदारी निभाएंगे।