{"_id":"60e5f6b68ebc3e0a360924e4","slug":"kashi-vidyapeeth-once-again-opportunity-for-students-to-fill-examination-form-preparing-to-open-hostel-from-10-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठः छात्रों को एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने का मौका, 10 जुलाई से छात्रावास खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठः छात्रों को एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने का मौका, 10 जुलाई से छात्रावास खोलने की तैयारी
Thu, 08 Jul 2021 12:17 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:17 AM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 15 जुलाई से तीन पालियों में शुरू हो रही हैं। वहीं काफी संख्या में छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन ने छात्रों को एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने का मौका दिया है। स्नातक व स्नातकोत्तर के छात्र आठ जुलाई तक ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भर सकते हैं। स्नातक व स्नातकोत्तर की परीक्षाएं 15 जुलाई से तीन पालियों में शुरू हो रही हैं। वहीं काफी संख्या में छात्र परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे।
कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि द्वितीय, चतुर्थ, छठे सेमेस्टर के भी संस्थागत, व्यक्तिगत, भूतपूर्व, बैक के परीक्षार्थी परीक्षा फार्म भर सकते हैं। तमाम छात्र अब भी परीक्षा फार्म नहीं भर सके थे। इसे देखते हुए विद्यापीठ प्रशासन ने एक बार फिर परीक्षा फार्म भरने के लिए वेबसाइट खोल दिया है। परीक्षाओं के लिए पांच जिलों में 159 केंद्र बनाए गए हैं।
वहीं केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड होते ही महाविद्यालयों ने आपत्तियां दर्ज करानी शुरू कर दी है। पहले ही दिन करीब 13 महाविद्यालयों ने मेल के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराई है। इसमें मुख्य रूप से महाविद्यालय से केंद्रों की दूरी को लेकर है। वहीं दो महाविद्यालयों ने परीक्षा कराने में असमर्थता जताई है। आपत्तियों का निस्तारण करने हुए केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

परीक्षा समाप्त होने के दो दिन बाद तक खुलेंगे छात्रावास
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों की सुविधा को देखते हुए 10 जुलाई से महिला छात्रावास खोलने की तैयारी है। परीक्षा समाप्त होने के दो दिन बाद तक छात्रावास खुले रहेंगे। इसके साथ ही छात्रों का वैक्सीनेशन विश्वविद्यालय परिसर में ही कैंप लगाकर किया जाएगा। यह निर्णय बुधवार को संकायाध्यक्ष, मुख्य गृहपति और सहायक कुलसचिव की बैठक में लिया गया।
बुधवार को छात्रसंघ महामंत्री प्रफुल्ल पांडेय की मांग पर बैठक का आयोजन किया गया। महामंत्री ने महिला छात्रावास खोलने और छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन कराने की मांग के लिए ज्ञापन सौंपा था। इस पर विचार करते हुए छात्र कल्याण संकाय संकायाध्यक्ष ने कहा कि वैक्सीनेशन के लिए कुलपति प्रो. एके त्यागी के निर्देश पर सीएमओ को पत्र भेजा गया है। इसमें एक हजार छात्रों को वैक्सीनेशन कराने का अनुरोध किया गया है। वहीं 10 जुलाई से महिला छात्रावास खोले जाएंगे और हास्टल खुलने से पूर्व इसको सैनिटाइज किया जाएगा।