{"_id":"665e60213503ceda200f1caa","slug":"kashi-vidyapeeth-kashi-vidyapeeths-e-library-will-remain-closed-for-two-days-from-today-varanasi-news-c-20-vns1056-624210-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:आउटडोर और इनडोर खेलों में निपुण बनाए जाएंगे बेसिक स्कूलों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:आउटडोर और इनडोर खेलों में निपुण बनाए जाएंगे बेसिक स्कूलों के बच्चे
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों के बच्चे आउटडोर और इनडोर खेलों में निपुण बनाए जाएंगे। पढ़ाई-लिखाई के साथ उन्हें खेलों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न खेल अभियानों के तहत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल और फुटबाॅल समेत विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण देकर बच्चों को अच्छा खिलाड़ी बनाया जाएगा। शासन से इस आशय का निर्देश आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है।
जिले में 1145 बेसिक स्कूल हैं। इनमें लगभग दो लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से खेलों का प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है। आउटडोर गेम के अलावा शतरंज, बैडमिंटन और कैरम बोर्ड जैसे इनडोर गेम्स का अभ्यास बच्चों को कराने को कहा गया है। प्रशिक्षित बच्चों को जिला, मंडल समेत विभिन्न स्तरों पर होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कराया जाएगा। बच्चों को खेल का अभ्यास कराने की जिम्मेदारी अनुदेशकों को दी जाएगी। पढ़ाई के साथ खेलकूद से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।