फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth graduation result disturbances present students become absent

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में स्नातक की परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप, मेधावी फेल, उपस्थित छात्र हो गए अनुपस्थित

Tue, 28 Sep 2021 04:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 28 Sep 2021 04:42 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth graduation result disturbances present students become absent
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में स्नातक की परीक्षा परिणाम में छात्रों ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पर प्रदर्शन कर कुलसचिव का घेराव भी किया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा में उपस्थित छात्रों को अनुपस्थित कर दिया गया और जो छात्र मेधावी थे उनको फेल कर दिया गया। छात्रों की मांग पर कुलपति ने संकाय स्तर पर समिति गठित करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


सोमवार को स्नातक की परीक्षा परिणाम से आक्रोशित छात्रों ने कुलसचिव का घेराव किया। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्र उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने की मांग कर रहे थे। छात्रों का कहना है कि बीए व बीएससी प्रथम खंड में जिन परीक्षार्थियों को 70-75 फीसदी अंक मिले हैं। अंतिम खंड के परीक्षा परिणाम में उसी परीक्षार्थी को 40 से 50 फीसदी से भी कम अंक मिला है। प्रथम खंड में 50 फीसदी पाने वाले छात्रों को तृतीय खंड में 65 फीसदी से अधिक अंक मिला है।
विज्ञापन


मनमाने तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का आरोप
छात्रों ने परीक्षकों पर मनमाने तरीके से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने का आरोप लगाया है। छात्रों ने कहा कि मनोविज्ञान विषय में 100 में 80 विद्यार्थियों को अनुत्तीर्ण कर दिया गया है। छात्रों ने कुलपति व परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भी सौंपा और कापियों का दोबारा परीक्षण करने का अनुरोध किया। मूल्यांकन नहीं होने पर छात्रों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान सोनू शुक्ला, अभिषेक सोनकर, संदीप यादव, गौतम मिश्रा, अभिषेक यादव, रविंद्र पटेल, प्रभु पटेल, शिवजनक गुप्ता, गणेश राय, शशि प्रकाश चंदन, दीपक कुमार, सोनू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने बताया कि कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के निर्देश पर संकाय स्तर पर समिति गठित कर दी गई है। छात्रों से आपत्तियां मांगी गईं हैं। आपत्तियों के आने के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed