फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi vidyapeeth

महाविद्यालयों में आवेदन 50 फीसदी तक कम, तिथि बढ़ाई

Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
kashi vidyapeeth
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। हालत यह है कि अभी तक 50 फीसदी से भी कम आवेदन पत्र आए हैं। इसके कारण महाविद्यालयों ने दाखिले के लिए आवेदन की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

उदय प्रताप महाविद्यालय ने दाखिले के लिए फार्म 20 मार्च को ही ऑनलाइन कर दिया था। ढाई माह में अब तक 5300 अभ्यर्थियों ने फार्म भरा है। दूसरी ओर हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज में अब तक आवेदकों की संख्या पांच हजार पहुंची है। गत वर्षों की तुलना में दोनों कालेजों में अब तक 50 फीसद तक भी आंकड़ा नहीं पहुुंचा है। इसे देखते हुए यूपी कालेज ने प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून तक के लिए बढ़ा दी है। पहले यूपी कालेज में आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित थी। प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि जून में प्रवेश परीक्षा कराना संभव नहीं है। इसे देखते हुए एक बार फिर अंतिम तिथि बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

हरिश्चंद्र पीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि निर्धारित ही नहीं की गई है। पिछले वर्ष 13663 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यापीठ में 27000 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के स्नातक व स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के अब तक 27 हजार अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित है। कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य ने बताया कि गत वर्ष 32000 अभ्यर्थियों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन किया था। विद्यापीठ ने स्नातकोत्तर सेमेस्टर परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 30 जून तक के लिए बढ़ा दी है। ऐसे में अब छात्रों को 30 जून तक कोई विलंब शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed