फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth both won match of kabaddi

विद्यापीठ ने दोनों मुकाबले जीते

Thu, 24 Nov 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 24 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth both won match of kabaddi
कबड्डी
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी टूर्नामेंट में बुधवार को चार मैच खेले गए। मेजबान विद्यापीठ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मुकाबले जीते। वहीं, वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने कांटे की टक्कर में यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धवान को 26-25  से हराया।
विज्ञापन


दिन के इस पहले मुकाबले में बर्धवान और पूर्वांचल दोनों ही टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। एक-एक अंक के लिए जबरदस्त टक्कर हुई और आखिरकार पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने एक अंक के अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। मेजबान महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उत्कल यूनिवर्सिटी के बीच हुए दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम ने 45-16 के अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


विद्यापीठ का अगला मुकाबला यूनिवर्सिटी ऑफ बर्धवान से हुआ। इसमें भी मेजबान टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 32-18 से जीत हासिल की। दिन के चौथे और आखिरी मुकाबले में उत्कल यूनिवर्सिटी ने  वीबीएस पूर्वांचल विश्वविद्यालय को जबरदस्त टक्कर देते हुए 25-23 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed