{"_id":"6764783453333f90b50ed6fa","slug":"kashi-vidyapeeth-46-gold-medals-will-be-awarded-in-44-courses-in-convocation-varanasi-news-c-20-vns1056-827428-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विद्यापीठ : दीक्षांत में 44 कोर्स में मिलेंगे 46 स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विद्यापीठ : दीक्षांत में 44 कोर्स में मिलेंगे 46 स्वर्ण पदक
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 20-21 दिसंबर को आयोजित दीक्षांत समारोह में कुल 44 कोर्स में 46 मेधावियों में स्वर्ण पदक दिया जाएगा। इसमें यूजी में आठ और पीजी में 38 मेधावी शामिल हैं। स्वर्ण पदक पाने वालों में 28 छात्र और 18 छात्राएं हैं। ऐसा पहली बार है जब एक ही सत्र में दो बार दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले 25 सितंबर को मुख्य दीक्षांत समारोह हो चुका है।
विश्वविद्यालय में शुक्रवार और शनिवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय मुख्य परिसर के अलावा संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक भी शामिल होंगे। सुबह 11 बजे से होने वाले समारोह को लेकर बृहस्पतिवार को गांधी अध्ययनपीठ से लेकर संबंधित संकायों और विभागों में तैयारी चलती रही। पहले दिन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालय के कुलपति रह चुके प्रो. दुर्ग सिंह चौहान होंगे। 21 दिसंबर को नैक के पूर्व निदेशक प्रो. एएन राय मुख्य अतिथि होंगे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी करेंगे।
आज टॉप 10 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि: समारोह में स्नातक के आठ पाठ्यक्रमों में आठ स्वर्ण पदक (7 छात्रा एवं 1 छात्र) प्रदान किए जाएंगे। जबकि स्नातकोत्तर के 36 पाठ्यक्रमों में 38 स्वर्ण पदक (27 छात्र और 11 छात्र) दिए जाएंगे। इसमें एमए (आईआरपीएम) और एमएससी (जीव विज्ञान) में दो विद्यार्थी के समान सीजीपीए होने से दो-दो स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।