फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidyapeeth: 456 seats will remain vacant in 22 research subjects.

काशी विद्यापीठ : शोध के 22 विषयों में 456 सीटें रह जाएंगी खाली

Wed, 12 Feb 2025 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kashi Vidyapeeth: 456 seats will remain vacant in 22 research subjects.
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोध के लिए निर्धारित 28 में से 22 विषय हैं, जिसमें बहुत कम अभ्यर्थी पास हो सके हैं। इस वजह से कुछ विषयों में आधे से ज्यादा तो कुछ में एक चौथाई ही अभ्यर्थी दाखिले के लिए लिखित परीक्षा को पास कर सके हैं। ऐसे में ज्यादातर सीटें खाली ही रह जाएंगी। कम पास होने वाले अभ्यर्थियों में विज्ञान, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। सत्र 2023-24 के लिए शोध में दाखिले के लिए प्रवेश की प्रक्रिया एक साल की देरी से करवाई जा रही है। 8 दिसंबर 2024 को लिखित परीक्षा में कुल 834 सीट पर प्रवेश के लिए 1111 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम चौंकाने वाले हैं। वैसे तो अभ्यर्थी शोध में दाखिले के लिए बहुत परेशान थे, लेकिन जिस तरह का परिणाम जारी हुआ है, उससे उनकी चिंता बढ़ गई है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इस तिथि पर फैसला होना बाकी है। राजनीति विज्ञान में 54 सीट है जबकि पास होने वाले केवल 28 हैं। 121 सीट संस्कृत में हैं, इसमें 6 और समाजशास्त्र में 110 सीट में 58 अभ्यर्थी ही पास हो सके हैं। ऐसे में सीट इस बार खाली रहेगी। विषय कुल सीट पास होने वाले अभ्यर्थी
विज्ञापन

एग्रीकल्चर केमिस्ट्री 8 3
एग्रीक्लचर इकोनामिक्स 12 3
एनीमल हसबैंड्री, मिल्क प्रोडक्ट 5 4
बॉटनी 20 15
केमिस्ट्री 20 14
कामर्स 21 11
कंप्यूटर साइंस 6 1
डिफेंस स्टडी 8 2
इकोनामिक्स 57 16
अंग्रेजी 60 10
भूगोल 10 8
हिंदी 37 32
होमसाइंस 10 6
म्यूजिक 28 2
फिलोसाफी 21 7
राजनीति विज्ञान 54 28
मनोविज्ञान 49 16
संस्कृत 121 6
सोशल वर्क 39 4
समाजशास्त्र 110 58
सांख्यिकी 10 2
जूलॉजी 15 9
विश्वविद्यालय की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से इसे देखा जा सकता है। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी संबंधित विभाग से आगे की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। - दीप्ति मिश्रा, कार्यवाहक कुलसचिव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article