फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vidhyat Parishad has expressed outrage over so-called Vyaspeeth on social media giving preference to Namaz over Srimad Bhagwat Gita

काशी विद्वत परिषद बैठक कर दायर करेगा वाद, पीएम को पत्र लिखकर कार्रवाई की करेंगे मांग

Sat, 23 May 2020 05:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 23 May 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vidhyat Parishad has expressed outrage over so-called Vyaspeeth on social media giving preference to Namaz over Srimad Bhagwat Gita
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर

काशी विद्वत परिषद ने सोशल मीडिया पर तथाकथित व्यासपीठ की ओर से श्रीमद्भागवतगीता पर नमाज को तरजीह दिए जाने पर आक्रोश जताया है। विद्वत परिषद ने व्यासपीठ की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों को सुधरने की चेतावनी भी जारी की है।

विज्ञापन

इसके साथ ही ऐसे लोगों को व्यासपीठ से हटाने के लिए जल्द ही बैठक भी आयोजित की है। श्री काशी विद्वत परिषद के मंत्री डॉ. रामनारायण द्विवेदी ने वक्तव्य जारी करते हुए कहा है कि सनातन संस्कृति और संस्कारों वाली ऋषि मुनियों की तपोभूमि भारत में विधर्मियों द्वारा व्यासपीठ से पथभ्रष्ट करने की बातें अनुचित हैं।
विज्ञापन




राष्ट्रीय संत की उपाधि रखने वाले भी व्यासपीठ को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। कुरान और अल्लाह का पाठ व्यासपीठ से पढ़ा रहे हैं जो सर्वथा सनातन धर्म के विपरीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल गिरि महाराज, चतुह संप्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी दास महाराज, जगदगुरु अनंतानंद द्वाराचार्य, काशी पीठाधीश्वर रामकमल दास वेदांती महाराज और काशी विद्वत परिषद के पश्चिमांचल के प्रभारी नागेंद्र महाराज, निरंजनी अखाड़ा के महंत डॉ. स्वामी आदित्यानंद महाराज सहित देश भर के सतों ने ऐसे व्यासों को तत्काल व्यासपीठ से मुक्त करने की मांग की है।

इस मामले में काशी विद्वत परिषद बैठक कर न्यायालय में वाद भी दायर करेगी। इसकेसाथ ही राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed