फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi

नई काशी और ट्रांसपोर्ट नगर योजना को परवान चढ़ाने के लिए होगा ड्रोन सर्वे

Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
kashi
वाराणसी। नई काशी के सुनियोजित तरीके से बसाने के लिए विकास प्राधिकरण रिंग रोड किनारे ऐढ़े में ड्रोन सर्वे कराएगा। सर्वे की मदद से इस पूरी योजना का खाका तैयार किया जाएगा। पिछले दिनों मैन्युअल सर्वे करने वाली अहमदाबाद की कंसलटेंट नेक्टर इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी ने ड्रोन का सर्वे का सुझाव दिया है। इसी दौरान मोहन सराय में प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर का भी ड्रोन सर्वे कर जमीन की वास्तविक स्थिति देखी जाएगी।
विज्ञापन

टाउन प्लानिंग स्कीम के तहत नई काशी के निर्माण के लिए विकास प्राधिकरण ने रिंग रोड किनारे ऐढ़े गांव में 309 हेक्टेयर जमीन चिन्हित कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। योजना को आकार देने के लिए केंद्र सरकार ने अमृत योजना के तहत कंसलटेंसी चयन और प्रोजेक्ट निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये जारी किए हैं। कंसलटेंसी के चयन के बाद बीते सप्ताह कंसलटेंट ने मैनुअल सर्वे किया है।
विज्ञापन

उधर, लम्बे समय से ट्रांसपोर्ट नगर योजना पर कोई पहल नहीं होने पर प्रदेश सरकार ने इस योजना का स्थाई हल ढूंढने के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदारी सौंपी है। तैयारी यह भी है कि अब योजना के तहत और जमीन नहीं ली जाएगी। जितनी जमीन विकास प्राधिकरण को मिली है उतनी ही जमीन पर वह अपने योजना को आकार दिया जाएग। चूंकि करीब 80 करोड़ रुपया मुआवजा देने के बाद लम्बे समय से यह योजना अधर में अटकी है। यहां भी ड्रोन से सर्वे करके खरीदे गए जमीन की असल स्थिति देखी जाएगी। उसके बाद सरकार और प्रशासन के निर्णय के आधार पर आगे की प्लानिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि सितंबर के पहले सप्ताह में ड्रोन सर्वे कराने की योजना है। इस इलाके का सर्वे करके आटो-केट के माध्यम से टाउन प्लानिंग स्कीम का खाका खिंचा जाएगा।
------------------
अटेसुआ में बनेंगे 300 प्रधानमंत्री आवास
- 20 करोड़ की लागत से आवास बनाएगा वीडीए,
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए विकास प्राधिकरण ने अटेसुआ गांव को चिन्हित किया है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से इस गांव में 300 आवास बनाए जाएंगे। योजना के लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन वीडीए को हस्तांतरित कर दी गई है। सोमवार को वीडीए टीम ने इस जमीन का सर्वे भी किया।
दरअसल, अटेसुआ में समाज कल्याण विभाग को स्कूल खोलने के लिए जमीन मिली थी, लेकिन बाद में इस जमीन के बदले जिला प्रशासन ने समाज कल्याण विभाग को कही और जमीन दे दी। विकास प्राधिकरण को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत1200 लोगों को घर बनाकर देना है। पहले चरण में वीडीए ने 608 आवास हरहुआ के दासेपुर में प्राइवेट बिल्डर के माध्यम से बनवाने की शुरूआत करा दी है। वहीं दूसरे चरण के तहत रिंग रोड से सटे कुरूहुआं गांव में 250 आवास बनाने के लिए गड्ढे आदि खोदे गए हैं। बरसात का पानी भरने से काम कुछ दिनों के लिए बंद है।
वीडीए वीसी राहुल पांडेय ने बताया कि 16 करोड़ की इस योजना को परवान चढ़ाने से पहले वहां ग्रीन जोन विकसित किया जाएगा। चूंकि मास्टर प्लान में आगे की जमीन ग्रीन एरिया है इसलिए वहां नई तकनीकी से घने पेड़-पौधे उगाये जाएंगे। उधर, पीएम आवास के लिए अब साढ़े चार लाख रुपये की बजाय छह लाख रुपये का बजट दिया जाएगा।

-----------------------
ईको टूरिस्ट स्पॉट का सचिव ने किया निरीक्षण
वाराणसी। उंदी ताल में बनने वाले ईको टूरिस्ट स्पॉट का वीडीए सचिव विशाल सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आर्किटेक्ट को कार्ययोजना को अमली जामा पहनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया। सचिव ने आर्किटेक्ट से ऐसी प्लानिंग करने को कहा ताकि ताल में प्रकृति का मनोरम आभा झलके। निरीक्षण के दौरान टाउन प्लानर मनोज कुमार के अलावा वीडीए के अन्य अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed