{"_id":"5e2f4a678ebc3e4b15189da2","slug":"kashi-varanasi-news-vns5074331108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया के किसी कोने से कराइए काशी में अस्थि विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया के किसी कोने से कराइए काशी में अस्थि विसर्जन
विज्ञापन
वाराणसी। मोक्ष नगरी काशी में दुनिया के किसी कोने में बैठकर शास्त्रोक्त विधि से अस्थि विसर्जन की सुविधा जल्द मिलने वाली है। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन प्रवासी भारतीयों के लिए अस्थि विसर्जन की योजना पर काम कर रहा है। प्रवासी भारतीयों के पुरखों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की सुविधा देने की पहल मंदिर प्रशासन शुरू करेगा। प्रवासियों को काशी विश्वनाथ की वेबसाइट के माध्यम से यह सुविधा उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है। इस नई सुविधा के शुरू हो जाने के बाद विदेश में बैठे परिजन अपने प्रियजनों की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करा सकेंगे।
मंदिर प्रशासन विदेश में बैठे लोगों को वेंडर्स की मदद से उनके प्रियजनों की मृत्यु के बाद अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने की सुविधा देगा। इसके लिए मंदिर की वेबसाइट और एप पर इस सुविधा को जोड़ा जाएगा। लोग आनलाइन इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इसके माध्यम से बुकिंग के बाद वेंडर्स की मदद से अस्थि विसर्जन के लिए अस्थि कलश वाराणसी भेजेंगे। मंदिर प्रशासन विधिवत पूजा-पाठ के बाद उन अस्थियों का विसर्जन गंगा में कराएगा। इसमें पूरी प्रक्रिया का वीडियो तैयार करके बुकिंग करवाने वाले व्यक्ति को भेजा जाएगा। इससे उन्हें पता चलेगा कि उन्होंने जिस आस्था के साथ बुकिंग की थी, वह पूर्णत: संपन्न हो गई। योजना की तैयारियां चल रही हैं और जल्द ही इसको आरंभ कर दिया जाएगा। कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस योजना को मूर्त रूप देने की तैयारी है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा जल्द शुरू की जाएगी।