फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi to kaba flight service start from tomorrow

काशी से काबा की मुकद्दस उड़ान कल से, पहले दिन जाएंगे इतने यात्री

Thu, 19 Jul 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 19 Jul 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kashi to kaba flight service start from tomorrow
पहले दिन उड़ान भरने वाले सभी जाइरीन ने किया रिपोर्ट - फोटो : Demo
 काशी से काबा की मुकद्दस हज की उड़ानें शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन दो फ्लाइट से 137-137 हज यात्री काशी से काबा की सरजमीं पर कदम रखेंगे। इन सभी जाइरीन ने बुधवार को अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया।
विज्ञापन


वाराणसी के सांस्कृतिक संकुल में बने अस्थाई हज हाउस में कारी मुहम्मद मुश्ताक की दुआओं के साथ बुधवार को बुकिंग का काम शुरू हुआ। हज जाइरीन को इस बार सऊदी की एयरलाइंस फ्लाई नास से काशी से काबा होकर ले जाया जाएगा। 
विज्ञापन


हज की मुकद्दस यात्रा 20 जुलाई से शुरू हो रही है। पहले दिन दोपहर 2:05 बजे और 3:05 बजे की दो फ्लाइट हैं। इस लिहाज से शुक्रवार को सुबह दस बजे से जाइरीन की रवानगी एयरपोर्ट के लिए शुरू हो जाएगी। जुमे की नमाज सभी जाइरीन बाबतपुर एयरपोर्ट पर अदा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजयात्रा के मद्देनजर अस्थाई हज हाउस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सेंट्रल हज कमेटी और स्टेट हज कमेटी के अस्थाई कार्यालयों ने काम करना शुरू कर दिया है। अस्थाई पुलिस चौकी, फायर ब्रिगेड, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के दफ्तर खुल गए हैं। सांस्कृतिक संकुल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया व बॉम्बे मर्केंटाइल कोआपरिेटिव बैंक के काउंटर खुल गए हैं। 

यहीं मिलेगा सऊदी का सिम

Kashi to kaba flight service start from tomorrow
अस्थाई हज हाउस की तैयारियां मुकम्मल - फोटो : अमर उजाला
सेंटल हज कमेटी के साजिद ने बताया कि हज यात्रियों को हज हाउस में ही सऊदी का सिम मुहैया कराया जाएगा। पासपोर्ट की छाया प्रति दिखाकर व फिंगर प्रिंट देकर सऊदी में सिम को चालू कराया जा सकेगा। 

बनारस हज हाउस संघर्ष समिति की ओर से बुनकर मार्केट बड़ी बाजार में बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। समिति के चेयरमैन डॉ. काजी मोहम्मद शाहिद के नेतृत्व में चले इस अभियान में लोगों ने हस्ताक्षर कर काशी में स्थायी हज हाउस की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed