फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi to Kaaba first flight today

काशी से काबा के लिए पहली उड़ान आज

Thu, 04 Aug 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 04 Aug 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kashi to Kaaba first flight today
जाइरीन
मुकद्दस हज का सफर गुरुवार से शुरू हो रहा है। काशी से आज पहली फ्लाइट से दोपहर बाद ढाई बजे 300 हजयात्रियों का पहला जत्था काबा के लिए उड़ान भरेगा। इसके मद्देनजर सुबह सात बजे से चौकाघाट स्थित अस्थायी हज हाउस से पासपोर्ट और वीजा का वितरण शुरू होगा। नौ बजे से जाइरीन को एयर इंडिया की कस्टडी में भेजने का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन


सुबह दस बजे पहली बस एयरपोर्ट के लिए रवाना होगी। बस को उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन शकील अहमद बबलू हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सेंट्रल हज कमेटी के सदस्य व वाराणसी इंबार्केशन प्वाइंट के कोआर्डिनेटर डॉ. इफ्तेखार अहमद जावेद ने तैयारियों का जायजा लिया। पूर्वांचल हज सेवा समिति के अध्यक्ष मौलाना रियाज अहमद कादरी, मास्टर हज ट्रेनर डॉ. अकबर अली, अदनान खां, डॉ. अमीन जाइरीन के सहयोग में लगे रहे। उधर काजी-ए-शहर मौलाना गुलाम यासीन भी बुधवार को हज हाउस का जायजा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed