फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kashi tamil sangmam tamilnadu artists paid homage to Baba with songs and music

नटराज के दरबार में नाद ब्रह्म की उपासना: तमिल कलाकारों ने गीत-संगीत से अर्पित की बाबा को स्वरांजलि

Thu, 15 Dec 2022 05:06 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 15 Dec 2022 05:06 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम के आयोजन के क्रम में वाराणसी आए तमिलनाडु के छात्रों व व प्रतिनिधियों ने गुरुवार को बाबा विश्वनाथ दरबार में दर्शन-पूजन कर हाजिरी लगाई। मंदिर चौक पर तमिल कलाकारों ने प्रस्तुति दी। 

विज्ञापन
kashi tamil sangmam tamilnadu artists paid homage to Baba with songs and music
तमिल कलाकार की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु की परंपराओं व संस्कृति से काशी के जुड़ाव को प्रदर्शित कर रहे मास पर्यंत चलने वाले काशी तमिल संगमम अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर है। इस आयोजन के क्रम में वाराणसी आए तमिलनाडु के छात्रों व व प्रतिनिधियों ने गुरुवार को काशी भ्रमण करने के साथ ही बाबा दरबार में दर्शन-पूजन कर अभिभूत नजर आए।

विज्ञापन


काशी विश्वनाथ धाम में सभी तमिल प्रतिनिथियों का मंदिर प्रशासन की ओर से स्वागत किया गया। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के मंदिर चौक पर तमिलनाडु से आए कलाकरों ने गीत-संगीत  बाबा को स्वरांजलि से अर्पित की। तमिल कलाकारों ने अपने कला के प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।

विज्ञापन

अपलक निहारते रहे लोग

मंदिर चौक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए बाबा के भक्तों की भीड़ मौजूद रही। कलाकारों द्वारा नृत्य की प्रस्तुति ऐसी रही कि लोग अपलक निहारते रहे। ताली बजाकर कलाकारों का सम्मान किया। हर-हर महादेव का उद्घो, किया। इस दौरान सभी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ, माता विशालाक्षी मंदिर और माता अन्नपूर्णा देवी दरबार में दर्शन पूजन किया और बाबा विश्वनाथ के अन्नक्षेत्र में प्रसाद ग्रहण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


काशी तमिल संगमम का समापन समारोह कल

kashi tamil sangmam tamilnadu artists paid homage to Baba with songs and music
तमिल कलाकार की प्रस्तुति - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर काशी विश्वनाथ धाम के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश मिश्रा ने सभी तमिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया। बता दें कि बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान में आयोजित काशी तमिल संगमम का समापन समारोह कल यानी शुक्रवार को है। गृह मंत्री अमित शाह समापन में शामिल होंगे। काशी तमिल संगमम का औपचारिक उद्घाटन 19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed