फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangamam PM will interact with students of Tamil Nadu short films will introduce Kashi-Tamil

काशी तमिल संगमम: तमिलनाडु के छात्रों से संवाद करेंगे PM, काशी-तमिल की संस्कृति से रूबरू कराएंगी शॉर्ट फिल्में

Thu, 17 Nov 2022 12:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 17 Nov 2022 12:05 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम के उद्घाटन के लिए पीएम मोदी 19 नवंबर को वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी तमिलनाडु के छात्रों से बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा लघु फिल्मों के जरिये काशी व तमिल की संस्कृति की एकरूपता का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangamam PM will interact with students of Tamil Nadu short films will introduce Kashi-Tamil
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के छात्रों से संवाद करेंगे। कुछ छात्र काशी और तमिलनाडु के प्राचीन आध्यात्मिक संबंधों पर अपने अनुभव भी साझा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब दो घंटे तक काशी तमिल संगमम के आयोजन में मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम के हाथों एक महत्वपूर्ण किताब का विमोचन भी होगा। इसके अलावा लघु फिल्मों के जरिये काशी व तमिल की संस्कृति की एकरूपता का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

रामेश्वरम से आ रही ट्रेन में सबसे पहले तमिलनाडु के छात्रों का दल वाराणसी पहुंचेगा। सुबह ही आयोजन स्थल पर पहुंचने के बाद उन्हें काशी और तमिलनाडु के संबंधों पर आधारित कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा। दोपहर करीब दो बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान पर पहुंचेंगे। वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर काशी-तमिल संगमम का विधिवत उद्घाटन करेेंगे। एक महीने तक चलने वाले तमिल संगमम के दौरान बीएचयू के एंफीथिएटर मैदान में उत्तर और दक्षिण भारत का मिलन होगा। यहां आने वालों को न केवल दोनों जगहों की कला, संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा बल्कि यहां के शैक्षणिक, ग्रामीण परिवेश आदि के बारे में भी जान सकेंगे। एंफीथिएटर मैदान में बनने वाले स्टॉल पर इसकी झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन

आयोजन गंगा घाट, टीएफसी बड़ालालपुर सहित अन्य जगहों पर होंगे लेकिन बीएचयू परिसर में ही मुख्य आयोजन होने हैं। इसके लिए एंफीथिएटर मैदान सजने लगा है। मंगलवार को प्रवेश द्वार के साथ ही एंफीथिएटर मैदान और मुख्य द्वार से लेकर अंदर जगह-जगह संगमम के लिए बनी आकर्षक होर्डिंग्स लगा दी गई है। दर्शकों को तमिल फिल्में भी दिखाई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kashi Tamil Sangamam PM will interact with students of Tamil Nadu short films will introduce Kashi-Tamil
काशी तमिल संगमम की होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
होंगे सांस्कृतिक आयोजन, चखेंगे लजीज व्यंजन
बीएचयू में बनाए गए भव्य और आकर्षक पंडाल में दिन में लोग प्रदर्शनी का अवलोकन करेेंगे। शाम को रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। गायन, वादन, नृत्य के साथ ही लोक कला पर आधारित प्रस्तुतियां होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में बीएचयू के संगीत एवं मंच कला संकाय में भी छात्र तैयारियों में जुटे हैं। बाहर से भी कलाकारों की टीम आएगी। लोगों को लजीज व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। 

तमिलनाडु से आने वाले लोग होंगे ब्रांड अंबेसडर
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बुधवार को एंफीथिएटर मैदान में पंडाल को देखने के साथ ही संगमम से जुड़ी अन्य तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि 2500 लोग ब्रांड अंबेसडकर की भूमिका में तमिलनाडु में काशी और यूपी के बारे में जाकर बताएंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत एक से बढ़कर एक कार्यक्रम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed