फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Tamil Sangam 3.0 220-member team offered prayers at Shri Kashi Vishwanath temple

काशी तमिल संगमम 3.0 : 220 सदस्यीय दल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन, डमरू बजाकर स्वागत

Sat, 15 Feb 2025 08:40 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 15 Feb 2025 08:40 PM IST
सार

काशी तमिल संगमम 3.0 के पहले समूह ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। भक्तों का पुष्पवर्षा एवं डमरू के नाद से भव्य स्वागत भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों ने हर हर महादेव का उद्घोष किया।

विज्ञापन
Kashi Tamil Sangam 3.0 220-member team offered prayers at Shri Kashi Vishwanath temple
श्री काशी विश्वनाथ धाम में आए भक्तों का डमरू बजाकर स्वागत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी तमिल संगमम् 3.0 में तमिलनाडु से आए अतिथि शनिवार को सायं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।  तमिलनाडु से आए विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं लेखकों के 220 सदस्यीय समूह का मंदिर न्यास की ओर से गंगा द्वार पर भव्य स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पुष्प वर्षा और डमरू के नाद के बीच काशी तमिल संगमम् में आए अतिथियों ने श्री विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। न्यास की ओर से डिप्टी कलेक्टर शंभू शरण एवं अन्य अधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत से अभिभूत सभी अतिथियों ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन


मंदिर न्यास के डिप्टी कलेक्टर ने धाम के सभागार में अतिथियों को श्री काशी विश्वनाथ धाम में उपलब्ध सुविधाओं एवं दर्शन पूजन की व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री काशी विश्वनाथ महादेव का दर्शन पूजन कर अतिथि भाव विभोर हो गए। अतिथियों ने कहा कि महादेव का दर्शन सौभाग्य से ही प्राप्त होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed