फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Scholars give challenge to baba ramdev in astrology

काशी : योग गुरु को शास्त्रार्थ की चुनौती, विद्वान बोले- पहले ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करें रामदेव

Fri, 04 Jun 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 04 Jun 2021 12:28 AM IST
सार

बाबा रामदेव ने हाल ही में एलोपैथी पर बयान दिया था, जिसकी डॉक्टरों ने काफी आलोचना की थी। अब उन्होंने ज्योतिष शास्त्र पर बयान दिया है।

विज्ञापन
Kashi Scholars give challenge to baba ramdev in astrology
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

योग गुरु बाबा रामदेव का विवादों से पीछा नहीं छूट रहा है। बाबा रामदेव द्वारा ज्योतिष शास्त्र पर दिए गए बयान के बाद काशी के विद्वानों में नाराजगी है। वैदिक एजूकेशनल रिसर्च सोसायटी के संस्थापक पं. शिवपूजन शास्त्री ने रामदेव को शास्त्रार्थ की चुनौती दी है।

विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. शिवपूजन शास्त्री ने कहा कि बाबा रामदेव को बयान देने से पहले ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन कर लेना चाहिए। इस तरह के गलत बयान नहीं देने चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में 2020 में विषाणु के संक्रमण का स्पष्ट वर्णन किया गया है। वे चाहेे तो काशी के विद्वानों द्वारा बनाए गए पंचांग को देख सकते हैं।
विज्ञापन


रामदेव का ज्योतिष पर उंगली उठाना पूरी तरह से गलत है, वेदों और उपनिषदों ने तो बहुत पहले ही बता दिया था कि कलिकाल में विषाणु जनजीवन को प्रभावित करेगा। मुहूर्त शास्त्र में वर्णित है मुहूर्त की आलोचना वेद की आलोचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग गुरु बाबा रामदेव ने बयान दिया था कि ज्योतिष विद्या ने क्यों नहीं कोरोना काल के बारे में पहले जानकारी दी। सारे मुहूर्त भगवान ने बना रखे हैं। ज्योतिषी काल, घड़ी, मुहूर्त के नाम पर बहकाते रहते हैं। बैठे-बैठे ही किस्मत बताते हैं। किसी ज्योतिषी ने यह नहीं बताया कि कोरोना आने वाला है। किसी ने यह नहीं बताया कि इसके बाद ब्लैक फंगस भी आने वाला है। किसी ने यह भी नहीं बताया कि कोरोना का समाधान बाबा रामदेव कोरोनिल से देने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed