फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi residents will be see cultural heritage of South india Tamil Samagam from 17 November in varanasi

Varanasi: दक्षिण की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे काशीवासी, 17 नवंबर से तमिल समागम का आयोजन

Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 20 Oct 2022 12:10 AM IST
सार

वाराणसी में भारत सरकार की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ‘तमिल समागम’ का आयोजन किया जाएगा। जहां काशी और तमिल की कला, संस्कृति, विरासत, खानपान से दोनों शहरों के लोग को करीब से जानने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Kashi residents will be see cultural heritage of South india Tamil Samagam from 17 November in varanasi
‘तमिल समागम’ को लेकर टीएफसी में हुई सभी विभागों की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु की सांस्कृतिक विरासत से अब पूरब के लोग भी रूबरू होंगे। इसके लिए भारत सरकार की ओर से एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ‘तमिल समागम’ का आयोजन किया जाएगा। जहां काशी और तमिल की कला, संस्कृति, विरासत, खानपान से दोनों शहरों के लोग को करीब से जानने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


बुधवार को बड़ा लालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भारत सरकार के संयुक्त सचिव नीता प्रसाद, अपर सचिव विनीत जोशी व भारतीय भाषा समिति के अध्यक्ष चमोक कृष्ण शास्त्री ने जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा संग बैठक की। इस दौरान पर्यटन, संस्कृति विभाग, बीएचयू के कुलपति, विद्वत परिषद सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
विज्ञापन


17 नवंबर से शुरू होने वाले तमिल समागम में विविध आयोजन होंगे। जिसमें तमिल से आए कलाकार यहां के नृत्य, गायन व वादन की प्रस्तुति देंगे। वहीं शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ दोनों शहरों के बीच के शिक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यशाला व गोष्ठी में विचारों का आदान प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम बीएचयू में

बैठक में तय किया गया कि 17 नवंबर से आईआरसीटीसी द्वारा तमिलनाडु से 200 से 250 के समूह में दो-दो दिन के अंतराल पर वहां के हर वर्ग के लोगों को लाया जाएगा। जिसे 12 श्रेणियों में बांटते हुए धार्मिक परंपरा व मान्यताओं, संस्कृति व सभ्यता, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट के कारीगर काशी आएंगे। शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम बीएचयू में आयोजित होंगे। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यक्रम आईएमए, बुनकरों के कार्यक्रम टीएफसी व सांस्कृतिक कार्यक्रम अस्सी स्थित मुरारका में होगा।

वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण

तमिल समागम के लिए भारत सरकार की ओर से वेबसाइट लांच किया जाएगा। जिस पर लोगों को पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद स्क्रीनिंग कमेटी लोगों का चयन करेगी। जिसमें 2500 लोगों का चयन होगा। समागम में 12 दल अलग-अलग दल आएंगे, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, साहित्य से जुड़े लोग, संस्कृति, व्यापार व प्रोफेशन से जुड़े लोग, उद्यमी, कारोबारी, हेरिटेज, धर्म से जुड़े लोग, किसान, पंचायत से जुड़े अलग-अलग दल के लोग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed