फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi people took oath to polythene free city

15 अगस्त तक काशी को पॉलिथीन मुक्त करने की ली गई शपथ 

Fri, 29 Jun 2018 04:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 29 Jun 2018 04:31 PM IST
विज्ञापन
Kashi people took oath to polythene free city
बैठक में बोलते हुए मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
काशी को 15 अगस्त 2018 तक पॉलिथीन मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जल्द ही टॉस्क फोर्स का गठन किया जाएगा। हर महीने दो बार टॉस्क फोर्स की बैठक होगी। गुरुवार को वाराणसी विकास समन्वय समिति की बैठक में यह जानकारी मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने दी। साथ ही, शहरवासियों से सुझाव, समर्थन और सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


मलदहिया विनायक प्लाजा स्थित मुख्यालय पर हुई समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि पॉलिथीन का नुकसान तुरंत नहीं दिखता लेकिन भविष्य के लिए यह बेहद गंभीर चुनौती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे पॉलिथीन के विकल्पों को बढ़ावा दें।
विज्ञापन


प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और व्यवसायियों ने इस मौके पर काशी को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए कई अहम सुझाव दिए। कहा कि ‘पॉलिथीन फ्री’ काशी के लिए इच्छाशक्ति और जागरूकता सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चरणबद्ध और सुव्यवस्थित अभियान चलाया जाए। संजीदगी भी बरती जाए और सख्ती भी। पहले एक क्षेत्र चिह्नित कर जनसहयोग की बदौलत उसे पॉलिथीन मुक्त करें। फिर अगले का चयन कर वहां मुहिम चलाएं और पिछले का फॉलोअप भी करें।

यह आध्यात्मिक शहर है। जन जागरूकता के लिए धर्माधिकारियों से अपील कराएं। हाफ मैराथन जैसे आयोजन हों। शहरवासियों को सजग करें कि वे झोला लेकर आएं। पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। इसके लिए सरकारी, गैरसरकारी स्तर पर कैंपेन चलाए जाएं और उपहार के तौर पर झोला-थैला बंटवाए जाएं। 
स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं और नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता लाई जाए।

सुझाव देने वालों में समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी, यूआर सिंह, महेश चौधरी, नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार योगेश राणा, वरिष्ठ पत्रकार स्नेह रंजन, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह आदि शामिल थे।

प्लास्टिक एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रबोध मेहरा ने सुझाव दिया कि व्यापारिक हितों का ध्यान रखते हुए ऐसे प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाई जाए, जिसकी रिसाइकिलिंग न हो सके और 50 माइक्रान के नीचे हो।

इससे पहले पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की शपथ समिति के संरक्षक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने दिलाई। अध्यक्ष आरके चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विषय की स्थापना की। संचालन राजेंद्र कुमार दूबे और धन्यवाद ज्ञापन कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य अरुण मिश्रा ने किया। 

Kashi people took oath to polythene free city
- हर कोई पहले खुद से करे शुरुआत, पहले चरण में पर्यटन स्थलों को किया जाए चिह्नित 
- फिर गंगा घाटों, मंदिरों और अन्य उपासना स्थलों को पॉलिथीन फ्री किया जाए 
- मिनी मैराथन, प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक सरीखे कार्यक्रम हों, प्रवेश मार्गों पर लगाए जाएं साइनबोर्ड 
- सस्ते दाम में कपड़े और कागज के बैग-झोले उपलब्ध हों, यह सुनिश्चित हो 
- चिकित्सक परामर्श पर्ची पर पॉलिथीन का प्रयोग न करने की दें सलाह

इन्होंने की पहल

Kashi people took oath to polythene free city
खुद की उत्पादन इकाई और कार्यालय में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की घोषणा करता हूं। 
-आरके चौधरी, उद्यमी    

टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े पांच सौ वाहनों में कपड़े के बैग रखे जाएंगे। धीरे-धीरे और भी वाहन जुड़ेंगे। 
-राहुल मेहता, अध्यक्ष टूरिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन

शहर के पांच क्षेत्रों में व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने पॉलिथीन का उपयोग बंद कर दिया है। क्षेत्र को पूरी तरह से पॉलिथीन मुक्त करने के लिए जागरूक किया जाएगा। 
-प्रेम मिश्रा, अध्यक्ष  महानगर उद्योग व्यापार समिति 

सभी कंस्ट्रक्शन साइटों पर पॉलिथीन का इस्तेमाल नही होने दूंगा। काम कर रहे लोगों को कपड़े के झोले दिए जाएंगे।
-आरसी जैन, बिल्डर

बेहद कम लागत में कपड़े के झोले बनवाने का प्रयास करूंगा। इसके कुछ सैंपल जल्द ही उपलब्ध कराने का प्रयास होगा। 
-श्रीनारायण खेमका, व्यापारी   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed