{"_id":"673634d5e1e822f651076011","slug":"kashi-mp-photography-competition-cdo-won-first-place-2024-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सीडीओ ने जीता पहला स्थान, बीएचयू के बीरम चौरसिया भी बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी सांसद फोटोग्राफी प्रतियोगिता, सीडीओ ने जीता पहला स्थान, बीएचयू के बीरम चौरसिया भी बने विजेता
Thu, 14 Nov 2024 11:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:05 PM IST
सार
काशी सांसद फोटोग्राफी विजेताओं के सभी थीम में घोषित विजेताओं देखें अमर उजाला डिजिटल पर । काशी सांसद प्रतियोगिता में अलग - अलग थीम पर फोटोग्राफी का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। 20 थीम पर प्रतियोगिता हुई और विजेताओं के नाम की घोषण की गई जिसमें काशी काशी के जीवन की थीम पर सीडीओ वाराणसी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विजेताओं की सूची
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी सांसद प्रतियोगिता में कलाकारों ने काशी पर अलग-अलग थीम पर फोटोग्राफी कर बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। 20 थीम पर प्रतियोगिता में 55 विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। लाइफ इन काशी यानी काशी का जीवन थीम पर सीडीओ हिमांशु नागपाल ने पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में प्रखर सिंह दूसरे स्थान पर रहे जबकि बीएचयू के बीरम चौरसिया ने फोटोग्राफी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर तीसरा पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
सिगरा स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता में मनीष कुमार ने 20 में से पांच प्रतियोगिता में मेडल हासिल किया है। वहीं, मार्जित भास्कर गुप्ता, मृदुल चौरसिया, डेविड टोन और मारजित भास्कर गुप्ता ने दो-दो मेडल हासिल किए। पीएम विजिट इन काशी थीम में मनीष खत्री को पहला स्थान, मार्जित भास्कर गुप्ता को दूसरा, नंदिनी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। डेवलपमेंट ऑफ काशी थीम में दीप्ति सिंह प्रथम, रितिका पटेल, मनीष तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
स्केचिंग प्रतियोगिता के विजेता
- फोटो : Amar Ujala
घाट ऑफ काशी थीम की प्रतियोगिता में सुसेन कुमार प्रथम, विनोद कुमार सिंह द्वितीय और श्रेया कुमारी तृतीय स्थान पर रही। काशी में भोजन और व्यंजन थीम में मोहम्म्द समीर प्रथम, अंशु द्वितीय, सौम्या कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया।