फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Cultural Festival unique platform to showcase talent colourful programmes 316 youth participated

Varanasi: सांस्कृतिक महोत्सव...प्रतिभाओं को निखारने का अनोखा मंच, रंगारंग कार्यक्रम; 316 युवाओं ने लिया हिस्सा

Tue, 25 Nov 2025 02:09 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 25 Nov 2025 02:09 AM IST
सार

Kashi Sansad Sanskritik Mahotsav 2025: वाराणसी में आयोजित काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की मंच पर कलाकारों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। युवाओं के मंचन को काफी सराहा गया।

विज्ञापन
Varanasi Cultural Festival unique platform to showcase talent colourful programmes 316 youth participated
काशी सांसद सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सम्मानित कलाकार। - फोटो : संवाद

विस्तार

काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर मंच बन रहा है। कमिश्नरी सभागार में काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए ये विचार कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र राय ने भी बच्चों को उत्साह बढ़ाया और कलाकारों को शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन


काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 10 से 18 आयु वर्ग और 18 से 40 आयु वर्ग में 316 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गायन प्रतियोगिता आयुक्त ऑडिटोरियम कचहरी, वादन प्रतियोगिता मुकुलारण्यम पब्लिक स्कूल और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता गुरुनानक इंग्लिश स्कूल शिवपुर में हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक भाेलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि नृत्य प्रतियोगिता में 127 प्रतिभागी शामिल हुए। 
विज्ञापन




गायन में 97, वादन में 51 और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में कुल 41 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा प्रदीप अग्रहरि, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, एडीएम प्रोटोकॉल तथा बीएसए अनुराग श्रीवास्तव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varanasi Cultural Festival unique platform to showcase talent colourful programmes 316 youth participated
कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

25 छात्रों ने काशी-तमिल के पहनावे और नृत्य को उकेरा
काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में सोमवार को काशी-तमिल संगमम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 25 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. शत्रुघ्न प्रसाद, डॉ. रामराज आदि मौजूद रहे। उधर, बीएचयू में अनेकता में एकता की थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। 150 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाए। बीएचयू के मौसिकी संगीत समूह की ओर से कई प्रस्तुतियां दी गईं। मंगलवार को अस्सी घाट पर सुबह 8 बजे से रंगोली प्रतियोगिता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed