फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi model of change in education will be seen in the documentary

डॉक्यूमेंट्री में दिखेगा शिक्षा में बदलाव का काशी मॉडल

Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Kashi model of change in education will be seen in the documentary
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए तैयार काशी मॉडल की देश भर में सराहना के बाद अब यहां शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा बदलाव भी नजीर बनेगा। कोरोना काल में मोहल्ला पाठशाला के माध्यम से विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ने की पहल हो या घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई। स्कूलों में सुविधाओं के विस्तार से लेकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता सहित अन्य बिंदुओं को शामिल कर डॉक्यूमेंट्री तैयार कराई जा रही है। करीब 10 मिनट वाली इस डॉक्यूमेेंट्री को पीएम के हाथों लॉन्च कराने की तैयारी है। शिक्षा विभाग पर भी कोरोना संक्रमण का बहुत ज्यादा असर पड़ा। इसके बाद भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों ने पूरी सतर्कता के साथ बच्चों की पढ़ाई जारी रखी। ऑनलाइन पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर ही इसे काशी मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है कि पांच जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी दौरे पर इसकी रूपरेखा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके पीछे की वजह डॉक्यूमेंट्री की लॉचिंग पीएम के हाथों कराने की है।
विज्ञापन

महिला शिक्षक को मिली जिम्मेदारी
प्राथमिक विद्यालय सिहोरवां उत्तरी, प्राथमिक विद्यालय भिटारी, प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह, कंपोजिट विद्यालय ढढोरपुर, प्राथमिक विद्यालय सैरागोपालपुर, प्राथमिक विद्यालय मछोदरी, कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिनी, सहित कुछ अन्य स्कूल शामिल हैं। वहीं, डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह की सहायक अध्यापक नीलम राय को सौंपी है। वह टीम बनाकर इस काम को पूरा करेंगी।
विज्ञापन

अधिकारी, अभिभावक व छात्र भी आएंगे नजर
डॉक्यूमेंट्री में जिला अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, बीएसए विद्यालय को लेकर किए गए प्रयासों पर अपनी राय रखते नजर आएंगे। इनके अलावा प्रधानाध्यापक, शिक्षक, छात्र, अभिभावक से बातचीत कर विद्यालय के परिवर्तन पर उनकी राय शामिल होगी। वहीं, जुलाई के आखिर में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला में प्रदेश के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ शामिल होंगे। उनके सामने प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले की शिक्षा व्यवस्था लगातार बदलाव से गुजर रही है। मुख्यमंत्री ने भी काशी मॉडल की सराहना कर इसे प्रदेश भर में लागू करने की बात कही थी। शिक्षा व्यवस्था की बदलती तस्वीर को डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
- राकेश सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed