फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi jyotish peeth second party agree on swami nischalanand

काशी ज्योतिषपीठः दूसरे पक्ष की इस शंकराचार्य के नाम पर बन रही सहमति

Mon, 27 Nov 2017 04:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 27 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kashi jyotish peeth second party agree on swami nischalanand
ज्योतिष पीठ
ज्योतिष्पीठ के अगले शंकराचार्य के चयन को लेकर मची खींचतान के बीच इस पद के लिए संन्यासियों के नामों के प्रस्ताव आने लगे हैं। भारत धर्म महामंडल के एक धड़े ने जहां द्वारिका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद का इस पीठ पर अभिषेक कराने का प्रस्ताव पारित किया है।
विज्ञापन


वहीं सात दिसंबर को दूसरे धड़े की मंत्री सभा की बैठक में पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के नाम पर सहमति बनाने की तैयारी की जा रही है। स्वामी निश्चलानंद से भारत धर्म महामंडल के जनरल सेक्रेटरी शंभू उपाध्याय ने फोन पर बात भी की।
विज्ञापन

 

उन्होंने ज्योतिष्पीठ पर निश्चलानंद का नाम प्रस्तावित किए जाने की अटकलों को स्वीकार किया लेकिन कहा कि अभी ऐसा नहीं है। गुजरात के आणंद से भी एक संन्यासी ने दोपहर बाद ज्योतिष्पीठ पर अपनी दावेदारी पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

भारत धर्म महामंडल को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर नामित करने के लिए अब तक 17 संन्यासियों के नाम मिले हैं। इनमें से दो संस्थाओं ने स्वामी स्वरूपानंद का ही नाम प्रस्तावित किया है।

दूसरे धड़ा जवाब देने की तैयारी में

Kashi jyotish peeth second party agree on swami nischalanand
शंकराचार्य - फोटो : amarujala
चित्रकूट के स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने हाईकोर्ट की ओर से अयोग्य घोषित किए गए स्वामी वासुदेवानंद के नाम का प्रस्ताव भेजा है। शृंगेरी के शंकराचार्य भारती तीर्थ महाराज ने भी धर्म महामंडल के पदाधिकारियों से फोन पर वार्ता कर निष्पक्ष चयन प्रक्रिया अपनाने को कहा है।

उधर, भारत धर्म महामंडल के एक धड़े की ओर से स्वामी स्वरूपानंद के नाम का प्रस्ताव मंत्री सभा में पारित करने के बाद दूसरे धड़े की ओर से इसका जवाब देने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

जनरल सेक्रेटरी ने पिछले 24 घंटे के दौरान पुरी के शंकराचार्य से फोन पर दो बार वार्ता की। रविवार की शाम भी जनरल सेक्रेटरी ने उनसे बात कर चयन प्रक्रिया पर सुझाव मांगे।

महामंडल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. दयानिधि मिश्र ने भी योग्य संन्यासी के नाम के चयन को लेकर पदाधिकारियों से वार्ता की। कहा जा रहा है कि दूसरा धड़ा सात दिसंबर को ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य के तौर पर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद के नाम का प्रस्ताव ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed