फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi is the land of four Kalyanaks for Jains

जैन धर्मावलंबियों के लिए चार कल्याणक की भूमि है काशी

Sun, 22 Aug 2021 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Kashi is the land of four Kalyanaks for Jains
काशी में गंगा के किनारे जैन धर्म के चार तीर्थंकरों का जन्म हुआ है। यह जैन धर्मावलंबियों के लिए चार कल्याणक की भूमि है। इसमें गर्भ, जन्म, तप और ज्ञान कल्याणक हैं। चार कल्याणक भूमि होेने के कारण जैन धर्मावलंबियों के लिए काशी का बहुत महत्व है। वर्तमान में चातुर्मास के दौरान ही 10 सितंबर से दशलक्षण महापर्व की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

चातुर्मास में सभी जैन संत अपनी यात्रा रोक देते हैं और मंदिर, आश्रम या संत निवास पर ही रहकर यम और नियम का पालन करते हैं। जैन धर्म के अनुसार यह चार माह व्रत, साधना और तप के रहते हैं। इस दौरान सख्त नियमों का पालन करना चाहिए। जैन मुनि विशदसागर महाराज चातुर्मास के लिए काशी प्रवास कर रहे हैं। दशलक्षण महापर्व 10 सितंबर से 19 सितंबर तक मनाया जाएगा। पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण दशलक्षण पर्व का आयोजन घरों में ही किया गया था। जैन समाज के सुरेंद्र जैन ने बताया कि चातुर्मास जैन धर्म में आत्म आराधना का पर्व है। डॉ. संजीव सर्राफ ने बताया कि जैन धर्म में हिंसा के साथ-साथ भाव हिंसा को भी स्थान दिया गया है अत: किसी के बारे में गलत सोचना भी हिंसा की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन

मनाया जाता है पर्युषण पर्व
सुरेंद्र जैन ने बताया कि चातुर्मास में ही जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व पर्युषण पर्व मनाया जाता है। यदि वर्षभर जो विशेष परंपरा, व्रत आदि का पालन नहीं कर पाते वे इन आठ दिनों के पर्युषण पर्व में रात्रि भोजन का त्याग, ब्रह्मचर्य, स्वाध्याय, जप-तप मांगलिक प्रवचनों का लाभ तथा साधु-संतों की सेवा में संलिप्त रहकर जीवन सफल करने की मंगलकामना कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed