{"_id":"643788cf0eb9fb2d8d0479d8","slug":"kashi-is-getting-ready-for-g20-seeing-the-g-20-logo-green-dolphin-vertical-garden-you-will-also-say-wow-w-2023-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"G20 के लिए सज रही काशी: जी-20 लोगो, ग्रीन डॉल्फिन, वर्टिकल गार्डन देखकर आप भी कह उठेंगे 'वाह क्या बात है'!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
G20 के लिए सज रही काशी: जी-20 लोगो, ग्रीन डॉल्फिन, वर्टिकल गार्डन देखकर आप भी कह उठेंगे 'वाह क्या बात है'!
Thu, 13 Apr 2023 10:15 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 13 Apr 2023 10:15 AM IST
सार
काशी में होने वाले जी-20 सम्मेलन के लिए छह राज्यों (आंध्र प्रदेश, बेंगलुरु, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, आगरा आदि) के 50 से अधिक किस्म के फूलों से काशी के प्रमुख चौराहों सहित अन्य जगहों पर सजावट कराई जा रही है।
विज्ञापन
जी-20 सम्मेलन : 6 राज्यों के 50 से अधिक किस्म के फूलों से सज रही काशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी में आगामी दिनों में होने वाले जी-20 सम्मेलन को यादगार बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। छह राज्यों (आंध्र प्रदेश, बेंगलुरु, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली, आगरा आदि) के 50 से अधिक किस्म के फूलों से काशी के प्रमुख चौराहों सहित अन्य जगहों पर सजावट कराई जा रही है। इसमें वीवीआईपी रूट को विशेष सजाया संवारा जा रहा है।
विज्ञापन
6 राज्यों के 50 से अधिक किस्म के फूलों से सज रही काशी
- फोटो : अमर उजाला
शहर के प्रमुख चौराहों को अलग-अलग थीम पर सजाया जा रहा है। इसमें वीआईपी रूट, नमो घाट, ट्रेड फैसिलिटी सेण्टर, सारनाथ, एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र की सजावट हो रही है। इसमें रंग बिरंगे फूलों के साथ ही प्रतिष्ठानों व अन्य जगहों पर जी-20 देशों के झंडे भी लगाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलों से सज रही काशी
- फोटो : अमर उजाला
लैंडस्केपिंग के माध्यम से जी-20 देशों की पहचान वाली विशेष चीजों को भी आकार दिया जाएगा। शहर को फूलों से सजाने व लैंडस्केपिंग का काम कर रहे दिनेश मौर्या ने बताया कि 6 से अधिक प्रदेशों के 50 से अधिक किस्म के फूल मंगाए गए हैं।
जी-20 लोगो, ग्रीन डॉल्फिन, वर्टिकल गार्डन आकर्षण का केंद्र
संत अतुलानन्द चौराहे पर बना जी-20 का लोगो और ग्रीन डॉल्फिन की आकृति लोगो का मन मोह रही है। इसके अलावा वरुणा ब्रिज पर वर्टिकल गार्डन बनाया गया है। आस-पास की जगहों पर बारहसिंघा, जिराफ व पशु-पक्षियों की टोपिएरी बनाई गई है।
संत अतुलानन्द चौराहे पर बना जी-20 का लोगो और ग्रीन डॉल्फिन की आकृति लोगो का मन मोह रही है। इसके अलावा वरुणा ब्रिज पर वर्टिकल गार्डन बनाया गया है। आस-पास की जगहों पर बारहसिंघा, जिराफ व पशु-पक्षियों की टोपिएरी बनाई गई है।