फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi daughter Pooja yadav beat Arjuna awardee in National Wrestling Championship

नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप: अर्जुन अवार्डी को पटखनी देकर चमकी काशी की बेटी पूजा, मामा-भांजी की जोड़ी को भी पदक

Fri, 23 Dec 2022 07:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 23 Dec 2022 07:43 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में काशी के पहलवानों का डंका बजा है। वाराणसी की बेटी पूजा यादव ने अर्जुन अवार्डी हरियाणा की पहलवान पूजा ढांडा को पटखनी देकर यूपी के लिए कांस्य पदक जीता। 

विज्ञापन
Kashi daughter Pooja yadav beat Arjuna awardee in National Wrestling Championship
काशी की पहलवान पूजा यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में अर्जुन पुरस्कार, यूथ ओलंपिक, विश्व कुश्ती सहित कई ख्याति लब्ध हरियाणा की पहलवान पूजा ढांडा को काशी की बेटी पूजा यादव ने पटखनी देकर कांस्य पदक जीता। भारतीय कुश्ती महासंघ की ओर से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित चैंपियनशिप में पूजा के अलावा छोटी पियरी के रहने वाले रोहित यादव और खोजवां निवासी उनकी भांजी मानसी यादव ने भी कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


मामा-भांजी की जोड़ी ने पहली बार नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में एक साथ हिस्सा लेकर पदक जीता। प्रतियोगिता में बनारस के कुल चार पहलवानों ने हिस्सा लिया था जिनमें से तीन ने पदक जीते। वाराणसी जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव गोरख यादव ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुश्ती के इतिहास में पहली बार हुआ है जब मामा-भांजी की जोड़ी ने राष्ट्रीय स्तर की सीनियर वर्ग में एक साथ हिस्सा लेकर पदक जीता। इनके अलावा भट्ठी गांव की पूजा ने भी बड़ी सफलता पाई। पूजा ने हरियाणा के हिसार जिले की अंतरराष्ट्रीय पहलवान को पटखनी देकर पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस स्टेशन पर टिकट निरीक्षक हैं रोहित

Kashi daughter Pooja yadav beat Arjuna awardee in National Wrestling Championship
रोहित और उनकी भांजी मानसी - फोटो : अमर उजाला

नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रोहित यादव बनारस स्टेशन पर टिकट निरीक्षक पद पर तैनात हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि अभी तक मैंने छह बार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। पहली बार भारतीय रेलवे की ओर से नेशनल सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में भाग लेकर कांस्य पदक जीता है।

वहीं मेरी भांजी मानसी ने यूपी टीम के लिए कांस्य पदक जीता। मानसी पांच बार सब जूनियर और जूनियर वर्ग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी है। किसान की बेटी पूजा यादव ने बताया कि ख्याति लब्ध पहलवान को पटखनी देकर काफी उत्साह है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed