{"_id":"5b2bc9654f1c1bf96e8b95f4","slug":"kashi-darshan-bus-will-be-in-function-very-soon-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में चलेगी ‘काशी दर्शन’ बस, बेहतरीन होगा इसका इंटीरियर, सुरक्षा के भी खास इंतजाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में चलेगी ‘काशी दर्शन’ बस, बेहतरीन होगा इसका इंटीरियर, सुरक्षा के भी खास इंतजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की दो बसों के संचालन के लिए मंडलायुक्त ने दिया निर्देश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी के पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए काशी दर्शन सेवा नाम से जल्द ही दो बसें चलेंगी। सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज के निदेशक मंडल की बैठक में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने इन बसों के संचालन का निर्देश दिया।
यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत के लिए इन बसों में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस और पैनिक बटन भी लगाया जाएगा। काशी दर्शन की बस से एक निर्धारित धनराशि देकर एक दिन में भ्रमण और दर्शन किया जा सकेगा।
कमिश्नर दीपक अग्रवाल गुरुवार को वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की सभी बसों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा सहित जीपीएस सिस्टम लगाये जाने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
कमिश्नर ने सिटी बस की नगरीय सेवाओं हेतु डिपो एवं कार्यशाला के लिये भूमि उपलब्धता के बाबत चितईपुर से आगे खनावा में चिह्नित भूमि का सर्किल रेट पर मूल्यांकन करने के लिए प्रबंध निदेशक को निर्देश दिया।
जांच के दौरान नगरीय क्षेत्र में छह और बाहर चार लोगों के बेटिकट पकड़े जाने पर परिचालक को रूट ऑफ करने का निर्देश दिया। आरोप सही पाये जाने पर ऐसे परिचालकों की सेवाएं भी समाप्त की जाएगी।
कमिश्नर ने शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों से आटो रिक्शा एवं ई- रिक्शा का अवैध ठहराव पर नाराजगी जताई। एसपी ट्रैफिक को शहर की यातायात को सामान्य किये जाने का निर्देश दिया।

बाबतपुर एयरपोर्ट से चलेंगी चार एसी बसें
बाबतपुर एयरपोर्ट से वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की बसों का संचालन सुव्यवस्थित नहीं होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। यात्रियों की सहूलियत के लिए चार एसी बसों के संचालन का निर्देश दिया।
अनुबंध के आधार एसी बसों का संचालन एयरपोर्ट पर आने वाली फ्लाइट के समयानुसार किया जाएगा। ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधायें मिले। उन्होंने रेलवे स्टेशन से भी सिटी बसों का संचालन सुनिश्चित कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने दिल्ली की तर्ज पर वाराणसी में नये मार्गों का निर्धारण कर उस पर सिटी बसों का संचालन सुनिश्चित कराए जाने पर जोर दिया।