{"_id":"65caa0be5465f35619075414","slug":"kashi-darshan-bus-service-will-start-soon-fare-will-be-rs-500-varanasi-news-c-20-vns1013-510381-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: जल्द शुरू होगी काशी दर्शन बस सेवा, 500 होगा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: जल्द शुरू होगी काशी दर्शन बस सेवा, 500 होगा किराया
विज्ञापन
मंडलायुक्त कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड की 28वीं बैठक सोमवार को कमिश्नरी मेंं हुई। इसमें काशी पास, काशी दर्शन, कस्टमर केयर नंबर जारी करने पर सहमति जताई गई। पर्यटकों को ध्यान में रखकर जल्द ही काशी दर्शन बस सेवा शुरू की जाएगी।
काशी दर्शन के लिए 500 रुपये किराया निर्धारण पर सहमति जताई गई। इलेक्ट्रिक एसी बसों में मासिक पास जारी होंगे। ऑक्शन रेट रिवाइज करने के संबंध में टेक्निकल एसेसमेंट लेने की हिदायत दी। पर्यटन को बढ़ावा देने के के लिए शुरू होने वाली काशी दर्शन बस सेवा के बारे में सिटी ट्रांसपोर्ट ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसे जल्द ही लोकार्पित किया जाएगा।
एसी सफर के लिए जारी होगा कस्टमर केयर नंबर
एसी बसों में कस्टमर केयर नंबर जारी किया जाएगा। ताकि यात्री अपनी शिकायत और सुझाव दे सकें। काशी दर्शन के लिए कैंट रेलवे स्टेशन से बस सेवा शुरू होगी, जो काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव, नमो घाट, दुर्गा मंदिर, संकट मोचन आदि के दर्शन कराएगी। दूसरे चरण में अन्य स्थानों को भी जोड़ा जाएगा।