{"_id":"577ec0424f1c1b72027fc7c2","slug":"kashi-can-come-after-15-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 के बाद काशी आ सकते हैं प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 के बाद काशी आ सकते हैं प्रधानमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 08 Jul 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
pm modi, arvind kejriwal, narendra modi
- फोटो : gettyimages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री अपने आगामी काशी दौरे में जनता को एक साथ कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। 15 जुलाई के बाद पीएम के काशी आगमन की तैयारी है। हालांकि अभी कोई प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने इस बारे में जिला प्रशासन से संपर्क साधा है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस बारे में निर्णय लिया जा सकता है।
प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक गंगा में जल परिवहन की बहुप्रतीक्षित योजना के तहत यहां रामनगर में बनने वाले मल्टी मॉडल टर्मिनल का शिलान्यास प्रधानमंत्री कर सकते हैं। इसके अलावा, ठठरा में निर्माणाधीन उपकेंद्र का लोकार्पण भी उनके हाथों कराने की तैयारी है। तेलियाबाग में बन रहे गांधी आश्रम के खादी आउटलेट का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री कर सकते हैं। राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना सहित कुछ अन्य योजनाओं के कार्यों का लोकार्पण कराने की तैयारी है।
दरअसल, गंगा में इलाहाबाद-हल्दिया जलमार्ग को विकसित कर जल परिवहन को रफ्तार देने के केंद्र सरकार के प्रयासों में हाल के दिनों में तेजी आई है। जल परिवहन के लिए बनारस को मल्टी मॉडल हब के तौर पर विकसित किया जाना है। इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620 किमी लंबे जलमार्ग के बीच बनारस में दो टर्मिनल बनेंगे। पहला रामनगर और दूसरा कैथी में। ये टर्मिनल सड़क और रेल मार्ग से भी जुड़ेंगे। आईडब्ल्यूएआई (वाटरवेज अथारिटी ऑफ इंडिया) का भी प्रयास यही है कि टर्मिनल का शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों हो।