फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi beat Meerut and Ayodhya in sport Chandrakesh scored first goal

Sports : काशी ने मेरठ को 7-0 और अयोध्या को 4-0 से दी मात, चंद्रकेश ने पहला गोल किया; पढ़ें अन्य खबरें

Thu, 10 Oct 2024 09:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 09:09 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में खेल से जुड़ी हुईं काफी खबरें रहीं। विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। जीते हुए खिलाड़ियों को सम्मान मिला साथ ही उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।

विज्ञापन
Kashi beat Meerut and Ayodhya in sport Chandrakesh scored first goal
गोरखपुर में आयोजित प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में खेलते वाराणसी के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में चल रही प्रादेशिक हॉकी प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल की बालक और बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग के सीनियर वर्ग में वाराणसी ने मेरठ मंडल को 7-0 से हराया। वहीं, जूनियर वर्ग में अयोध्या मंडल को 4-0 से पराजित किया। 

विज्ञापन


वाराणसी मंडल की टीम ने मेरठ के खिलाफ शुरू से तेज आक्रमण की रणनीति बनाई। वाराणसी की ओर से चंद्रकेश ने पहला गोल किया। उसके बाद शिवम और किशन सरोज ने मेरठ की डिफेंस लाइन को काटते हुए गोलों की झड़ी लगा दी। 
विज्ञापन


हाफ टाइम तक स्कोर वाराणसी के पक्ष में 4-0 था। दूसरे हाफ में वाराणसी की टीम ने फिर से दमदार प्रदर्शन किया। लंबी सीटी बजने तक स्कोर 7-0 तक पहुंच गया। वाराणसी की तरफ से चंद्रेकश ने 3, शिवम ने 2 और अजय यादव व किशन सरोज ने 1-1 गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जूनियर वर्ग में वाराणसी और अयोध्या दोनों टीमों ने शुरू में रक्षात्मक खेल खेला। हाफ टाइम से 10 मिनट पहले नवीन ने गोल कर वाराणसी को 1-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में वाराणसी की ओर से आदिल, नवीन, अशरफ और रोहित ने 1-1 गोल कर वाराणसी को 4-0 से आगे कर दिया। अयोध्या की टीम ने गोल करने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। 

बालिका वर्ग में मुरादाबाद को हराया
बालिका वर्ग के सब जूनियर वर्ग अंडर 14 में तनु यादव की अगुवाई में वाराणसी मंडल की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की। पहले हाफ में ही तनु यादव ने 2 गोल कर वाराणसी को 2-0 की बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ में मोनिका गुप्ता ने गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। मैच समाप्त होने तक यही स्कोर कायम रहा।

गोल्ड मेडल विजेता खुशी का हुआ स्वागत
सेवापुरी विकास क्षेत्र बड़ागांव के सियरहां गांव की खुशी सिंह ने देहरादून में नेशनल किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। मंगलवार की रात खुशी देहरादून से वाराणसी पहुंची। खुशी के बनारस स्टेशन पर पहुंचने पर क्षेत्रीय लोगों ने उसका स्वागत किया। वहीं, बुधवार को पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह खुशी के गांव सियरहां पहुंचे। अंगवस्त्र और माला पहनाकर उसका स्वागत किया। 

ग्रेपलिंग कुश्ती में आदर्श और मृत्युंजय को गोल्ड मेडल
भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ग्रेपलिंग कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व करते हुए चौबेपुर क्षेत्र के सुंगुलपुर के निवासी आदर्श यादव ने अंडर 15 में 55 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया। वहीं, सुंगुलपुर के ही मृत्युंजय यादव ने जूनियर बालक वर्ग के 110 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। दोनों ही खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। 

लॉन्ग जंप में विमल राय रहे विजेता
संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल में सीबीएसई के सहयोग से आयोजित नेशनल एथलेटिक्स मीट के तीसरे दिन कई प्रतियोगिताएं हुईं। अंडर 14 ब्वॉयज, लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में विमल राय (राधा कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल), अंडर 19 बालक वर्ग 200 मीटर रेस में पारस कुमार (सोमरविल्लई स्कूल) ने बाजी मारी। 

अंडर 19 बालिका हाई जंप में कोमल (रॉव निहाल सिंह पब्लिक स्कूल), अंडर 17 लॉन्ग जंप में दीक्षा (गवर्नमेंट मॉडल सीसे स्कूल), अंडर 19 डिस्कस थ्रो में श्रुति (सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल), अंडर 14 बालक वर्ग में शॉटपुट में युवराज (आर्यावल भारती स्कूल), अंडर 14 बालिका वर्ग शॉटपुट में हनप्रीत (एमडीसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल) ने जीत दर्ज की। 

कराटे में मंशा ने 2019 से 27 मुकाबले खेलकर जीते 32 पदक
कराटे में जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर मंशा अब्बास ने अपने पिता के सपने को साकार किया है। अहमदाबाद में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता की तैयारी में वह जुट गई हैं। रोज साढ़े पांच घंटे अभ्यास कर रही हैं। मंशा ने बताया कि पिता जिया नकवी राष्ट्रीय खिलाड़ी बनाना चाहते थे, लेकिन उनके जीते जी सपना साकार नहीं हो सका। जनवरी 2024 में उनका निधन हो गया। बताया कि 2019 में खेलना शुरू किया। इसी साल पहला पदक जीतने में सफल रही।

मंशा ने 2019 से अब तक 27 मुकाबले खेलकर 32 पदक जीते हैं। इसमें 21 स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक राष्ट्रीय, प्रादेशिक और जिलास्तरीय मुकाबलों में जीता है। मूलरूप से अमरोहा की मंशा अपनी मां के साथ रामनगर में रहती हैं। महमूरगंज में जिलास्तरीय कराटे प्रतियोगिता में मंशा ने स्वर्ण पदक जीता है। बेस्ट खिलाड़ी का भी पुरस्कार जीता। बताया कि दिसंबर तक चार मुकाबले खेलने हैं। फिलहाल मंशा अंडर-17 जूनियर वर्ग में खेलेती हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल रामनगर की प्रधानाचार्य एकता कुमारी बताया कि मंशा को स्कूल से हर संभव मदद दी जा रही है। 

16 को टेबल टेनिस, 18 अक्तूबर को होगा वॉलीबॉल टीम का चयन ट्रायल
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद में टेबल टेनिस (महिला/ पुरुष) टीम का चयन 16 अक्तूबर सुबह 11 बजे से होगा। वहीं, तैराकी (महिला/ पुरुष) टीम और वॉलीबॉल (महिला) टीम का चयन 18 अक्तूबर को होगा।

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने बताया कि तैराकी और वॉलीबॉल टीम का चयन क्रमशः सुबह 11:30 बजे और दोपहर 3:30 बजे से क्रीड़ा परिषद में होगा। इन खेलों में विश्वविद्यालय परिसर, एनटीपीसी, गंगापुर परिसर, भैरव तालाब परिसर के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी क्रीड़ा परिषद में प्रभारी डॉ. राधेश्याम राय से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed