{"_id":"5b55f46b4f1c1b41748b6884","slug":"kashav-prasad-mourya-said-that-all-road-become-patch-free-till-25-july","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा- 25 जुलाई तक गड्ढामुक्त होंगे यूपी के सभी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा- 25 जुलाई तक गड्ढामुक्त होंगे यूपी के सभी मार्ग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस वे से जुड़ेंगे पांच किमी दायरे में स्थित गांव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि प्रदेश की सभी सड़कों को 25 जुलाई तक गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया गया है। प्रदेश में 25 नये राजमार्ग की स्वीकृति मिली है। जल्द काम शुरू कराया जाएगा। डिप्टी सीएम मिर्जापुर जिले के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में स्वामी अड़गड़ानंद के दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा और बसपा शासन में सिर्फ कागजों पर कार्य हुए, जबकि भाजपा सरकार के विकास कार्य नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसात के चलते सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। उन्होंने कहा कि पिछली जनगणना के अनुसार 250 की आबादी वाले गांव, जो राष्ट्रीय राजमार्ग और एक्सप्रेस-वे के पांच किमी दायरे में हैं, उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग एवं एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए धन भी जारी कर दिया गया है।
पैचिंग कार्य कर सड़कों को 25 जुलाई तक गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। तीन हजार अधिकारियों से प्रदेश की दो लाख 40 हजार किमी सड़कों की गुणवत्ता का निरीक्षण कराया गया है। राजमार्गों पर टोल टैक्स खत्म करने के सवाल पर कहा कि अभी तक निजी कंपनियों की ओर से कार्य कराए गए थे।
विज्ञापन
इस कारण टोल टैक्स लिया जा रहा है। ऐसी व्यवस्था पर विचार हो रहा है कि सड़कें बनने पर टोल टैक्स न देना पड़े। डिप्टी सीएम ने पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित सड़कों का निर्माण जल्द कराने और गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया।

डिप्टी सीएम से सौगात की आस रही अधूरी
मिर्जापुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर सक्तेशगढ़ के लोगों में क्षेत्र के विकास के लिए सौगात दिए जाने की आस थी। डिप्टी सीएम की ओर से कोई घोषणा नहीं किए जाने से क्षेत्र के लोग निराश रहे।
क्षेत्र में उप मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी से लेकर उनके आने तक लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया। लोगों के मन में इस बात की खुशी बनी हुई थी कि उप मुख्यमंत्री आ रहे हैं तो इलाके के लोगों के लिए कुछ न कुछ सौगात जरूर देंगे।
परमहंस आश्रम पहुंचने के बाद स्वामी जी से आशीर्वाद लेने, विभागीय अधिकारियों संग बैठक व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर डिप्टी सीएम बिना कोई सौगात दिये चले गए। इसको लेकर लोग निराश दिखे। इलाके के जवाहिर लाल, राजित राम, रामकुमार, रामदुलार, शशि सिंह, सभापति सिंह आदि का कहना है कि इलाके में पेयजल बिजली, शिक्षा एक बड़ी समस्या है। पेयजल आपूर्ति के लिए एक भी टंकी नहीं है।
न ही कोई सरकारी इंटरमीडिएट कालेज ही है। इससे क्षेत्र के बच्चे, बच्चियों आगे की शिक्षा से वंचित होना पड़ रहा है। उम्मीद थी ती उप मुख्यमंत्री कोई सौगात देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

स्वामी अड़गड़ानंद जी ने डिप्टी सीएम को पढ़ाया राजनीति का पाठ
स्वामी अड़गड़ानंद से आशीर्वाद लेने पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
जिले के सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में सोमवार को स्वामी अड़गड़ानंद महाराज ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को रामायण और गीता सुनाकर राजनीति का पाठ पढ़ाया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह मां विंध्यवासिनी और स्वामी जी के दर्शन कर जिले का सर्वांगीण विकास करने आए हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11.05 पर सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम के परिसर में बने हेलीपैड पर उतरे। उन्होंने स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लिया। स्वामी अड़गड़ानंद ने उप मुख्यमंत्री को रामायण एवं गीता का पाठ सुनाया। माता सीता के वन जाने से लेकर लवकुश के अश्वमेध यज्ञ का घोड़ा पकड़कर लाने तक की कथा सुनाई।
कहा कि अयोध्या की सेना समेत सभी योद्धाओं को पछाड़ने के बाद जब लवकुश ने श्रीराम से पूछा कि जिनको आप पवित्र जानते थे, उन माता सीता को एक अयोध्यावासी के कहने पर राज्य से निकल देना कहा की नीति है?
इस पर श्रीराम ने कहा कि इसका उत्तर केवल राज्य की प्रजा ही दे सकती है। स्वामी जी ने उप मुख्यमंत्री को प्रवचन के माध्यम से राजनीति की शिक्षा दी।