फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kartik Purnima 2022 varanasi devotees gathered for ganga snan in Kashi fair like atmosphere at Ghats

Kartik Purnima 2022: पुण्य की डुबकी के लिए काशी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा घाटों पर मेले जैसा माहौल

Tue, 08 Nov 2022 02:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 08 Nov 2022 02:56 PM IST
सार

कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार सुबह महादेव की नगरी काशी में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार आधी रात के बाद से ही दशाश्वमेध जाने वाली सड़कों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ने लगा था। 

विज्ञापन
Kartik Purnima 2022 varanasi devotees gathered for ganga snan in Kashi fair like atmosphere at Ghats
अस्सी घाट पर गंगा स्नान के लिए जुटे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महादेव की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मंगलवार को गंगा तटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। घाटों पर स्नान का उत्सव किसी कुंभ से कम नहीं नजर आया। कहीं समूहबद्ध महिलाओं के गंगा गीत गूंज रहे थे तो कहीं दीपदान और पूजा, अर्घ्यदान। गंगा पार स्नान के बाद रेत से विष्णु और शिव की प्रतिमाएं बनाकर महिलाओं ने आरती उतारी और घर, परिवार से समाज के मंगल की कामना की। आज वर्ष का अंतिम चंद्रग्रहण है। ऐसे में सूतक काल लगने से पहले लोगों में स्नान-दान की होड़ रही। 

विज्ञापन


तीर्थनगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर दो लाख से अधिक लोगों के डुबकी लगाने का अनुमान है। पुण्य की डुबकी लगाने वालों का रेला इस कदर उमड़ा कि घाटों पर जहां तक नजर जाए, वहां तक सिर्फ स्नानार्थियों के ही सिर नजर आने लगे। हालत यह हुई कि घाट पर जगह न होने की वजह से प्रशासन को स्नानार्थियों के जत्थों को जहां-तहां रोकना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार आधी रात के बाद से ही दशाश्वमेध जाने वाली सड़कों पर स्नानार्थियों का रेला उमड़ने लगा। भोर तक दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट पैक हो गए। इन दोनों घाटों पर देव दीपावली देखने आए लोगों की भीड़ पहले से मौजूद थी। गंगा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kartik Purnima 2022 varanasi devotees gathered for ganga snan in Kashi fair like atmosphere at Ghats
गंगा घाटों पर उमड़ी भीड़ - फोटो : एएनआई

गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात विभाग की ओर से एहतियातन कदम उठाए गए हैं। घाट की ओर जाने वाले मार्गो पर बड़े वाहनों पर प्रतिबंध है। सामने घाट से अस्सी, भदैनी, दशाश्वमेध घाट, शीतला घाट, अहिल्याबाई घाट, पंचगंगा घाट, केदार घाट, खिड़किया घाट, भैंसासुर घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। श्रद्धालुओं के चलते गंगा घाटों पर मेले जैसा दृश्य नजर आया। 

सनातन संस्कृति में स्नान पर्वों में कार्तिक पूर्णिमा के स्नान का विशेष महत्व है। इस दिन गंगा, यमुना, गोदावरी आदि पवित्र नदियों में स्नान की महत्ता पुराणों में वर्णित है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा में या तुलसी के समीप दीप जलाने से महालक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed