फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kargil War Memorial to 882 people donated blood

कारगिल शहीदों की याद में 882 लोगों ने किया रक्तदान

Wed, 27 Jul 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 27 Jul 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
Kargil War Memorial to 882 people donated blood
बीएचयू में रक्तदान करते एनसीसी के ग्रुप कमांडर एके गोयल।
कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को पूर्वांचल के 10 जिलों में 882 लोगों ने रक्तदान कर शहीदों को नमन किया और काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर स्थित सर सुंदरलाल अस्पताल से लेकर नौ अन्य जिला अस्पतालों के ब्लड बैंक इसके साक्षी बने। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों और महिलाओं के अलावा उत्साही युवाओं से लेकर एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवक, सब के सब रक्तदान के लिए उमड़ पड़े और देश के लिए महादान में भागीदारी की।
विज्ञापन

रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वाले 152 लोग ब्लड बैंक में रक्त संग्रहण की क्षमता पूरी होने के कारण रक्तदान से वंचित रह गए। इन सब को जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए बुलाया जाएगा। मऊ और आजमगढ़ में बारिश के बाद भी महादानियों के उत्साह में कमी नहीं रही। 

विज्ञापन


वाराणसी में रक्तदान-महादान का शिविर अमर उजाला फाउंडेशन और बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया। उद्घाटन ब्लड बैंक के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. केके गुप्ता, इंचार्ज डॉ. एसके सिंह, डिप्टी एमएस डॉ. आनंद श्रीवास्तव और एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीके शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अस्पताल के डॉक्टर्स लाउंज में सुबह से ही महादानियों की लाइन लग गई। एनसीसी कैडेट, एनएसएस वालंटियर आईआईटी बीएचयू, महिला महाविद्यालय और कृषि विज्ञान संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह से अपनी भागीदारी दर्ज कराई। इसके साथ ही कीर्तिमान स्थापित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आजमगढ़ में सर्वाधिक 158 लोगों ने रक्तदान किया। सोनभद्र में में 59 रक्तदाता अपना संकल्प पूरा कर सके। रक्तदाताओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि 32 लोगों को रिजर्व में रखा गया है। गाजीपुर में 92 लोगों ने रक्तदान किया। यहां 62 लोगों को रिजर्व में रखे गए हैं। भदोही में 48 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 28 अन्य रक्तदाताओं को भविष्य में जरूरत पड़ने पर इन्हें बुलाया जाएगा। चंदौली में 89 लोगों ने रक्तदान किया, वहीं ब्लड बैंक में जगह न होने के कारण कई लोगों से सहमति पत्र भरवा कर एक पखवारे बाद बुलाया गया है। मऊ में 89, मिर्जापुर में 69 और जौनपुर में 81 लोगों ने रक्तदान-महादान के अभियान में भागीदारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed