फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kargil Vijay Divas blood donation by donaters by DM varanasi

कारगिल विजय दिवस पर महादानियों ने किया रक्तदान, वाराणसी में डीएम ने महादान के बाद किया पौधरोपण

Fri, 26 Jul 2019 06:14 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Fri, 26 Jul 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Divas blood donation by donaters by DM varanasi
रक्तदान करते वाराणसी के डीएम - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कारगिल विजय दिवस पर शुक्रवार को पूर्वांचल के सभी जिलों में रक्तदान शिविर लगा। जिसमें लोगों ने वीर जवानों को नमन किया और शहीदों के सम्मान में रक्तदान किया। 

विज्ञापन


वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का फीता काट कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन


डीएम सुरेंद्र सिंह सबसे पहले रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया। रक्तदान के लिए डीएम को अमर उजाला की तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान किसी के लिए जीवनदान होता है, लोगों को स्वेच्छा से रक्त दान करना चाहिए। रक्तदान के लिए 40 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, 2 बजे तक 20 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि कुछ अपने परिजन को ही खून देने में पीछे हट जाते हैं। ऐसे मरीजों को अस्पताल से खून तो दिया जाए, लेकिन अपने परिजन को भी खून देने से पीछे हटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें। इसके बाद वृक्षारोपण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में डीएम ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर वहां मौजूद डाक्टरों और अधिकारियों ने 50 पौधे लगाए।

Kargil Vijay Divas blood donation by donaters by DM varanasi
पौधरोपण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बीएचयू में रक्तदान के लिए 172 आए, जिसमें से 150 लोगों ने रक्तदान किया। वहीं, 22 लोगों को रक्तदान करने के लि अयोग्य पाया गया। वहीं मिर्ज़ापुर में 29 लोगों ने रक्तदान किया है। भदोही में कुल 16 महादानियों ने रक्तदान किया। 

मिर्जापुर में 29 लोगों ने महादान किया। चंदौली में 40 लोगों ने रक्तदान किया। जौनपुर में 90 यूनिट रक्तदान किया। गाजीपुर में कुल 37 लोगों ने रक्तदान किया। मऊ में कुल 75 महादानियों ने रक्तदान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed