फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karena's havoc in Varanasi: Woman dies, 177 new patients found

वाराणसी में काेराेना का कहर: महिला की मौत, 177 नये मरीज मिले

Tue, 01 Feb 2022 11:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 11:11 PM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग को मिली 4280 सैंपल की रिपोर्ट में 177 मरीजों के मिलने से संक्रमण दर पांच से कम होकर 4.14 प्रतिशत तक आ गई

विज्ञापन
Karena's havoc in Varanasi: Woman dies, 177 new patients found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी आती जा रही है, लेकिन मौत का ग्राफ धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को बीएचयू में भर्ती एक महिला की मौत हुई है, जबकि विभिन्न जगहों से 177 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इसमें 30 से अधिक महिलाएं और 18 साल से कम उम्र के 10 बच्चे भी शामिल हैं। मंगलवार को बीएचयू में 49 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है, उसको कोरोना संक्रमण के साथ ही पेट संबंधी बीमारी भी थी। स्वास्थ्य विभाग को मिली 4280 सैंपल की रिपोर्ट में 177 मरीजों के मिलने से संक्रमण दर पांच से कम होकर 4.14 प्रतिशत तक आ गई। तीन मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही मंगलवार को 438 लोग होम आईसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए। अब कुल 11570 मरीजों में 9825 मरीजों के डिस्चार्ज, आठ की मौत के बाद 1737 एक्टिव मरीज है। 
विज्ञापन


केंद्रों पर 18779 लोगों ने लगवाया टीका 
शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने टीकाकरण केंद्रों पर 18779 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इसमें 1093 किशोर और 2221 लोगों ने एहतियाती डोज लगवाई। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि मंगलवार को लगे कुल 18779 लोगों में सबसे अधिक 11981 को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 4577 लोगों को पहली डोज का टीका लगाया गया। अब तक कुल 5438861 का टीकाकरण हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed