फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Karate Mahakumbh: UP dominates in first day in sub junior match, Bengal in second place

कराटे महाकुंभः सब जूनियर मुकाबले में पहले दिन यूपी का दबदबा, बंगाल दूसरे स्थान पर

Sun, 15 Dec 2019 01:03 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 15 Dec 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Karate Mahakumbh: UP dominates in first day in sub junior match, Bengal in second place
प्रदर्शन करते बाल खिलाड़ी - फोटो : a

पांचवी राष्ट्रीय ओपेन नेशनल कराटे प्रतियोगिता में शनिवार को मेजबान यूपी टीम के खिलाड़ियों दबदबा रहा। पैतरे के खेल में सब जूनियर वर्ग के यूपी के खिलाड़ी सधे हुए प्रदर्शन के दम पर 21 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे।

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को पर्यटन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
विज्ञापन


संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा के बैडमिंटन हॉल में प्रतियोगिता के पहले दिन देर शाम तक चले (अंडर-14) बालक, बालिका वर्ग के कुमिते एवं काता मुकाबले में यूपी के खिलाड़ी सुबह से ही प्रतिद्वंद्वियों पर भारी रहे। 11 अंकों के साथ बंगाल दूसरा और पांच अंकों के साथ आंध्र प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 956 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। रविवार को कैडेट, सीनियर और जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे। इसमें 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। विजेता खिलाड़ियों को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल पुरस्कृत करेंगे।

Karate Mahakumbh: UP dominates in first day in sub junior match, Bengal in second place
शुभारंभ करते राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी - फोटो : ं

स्वर्ण पदक

लोपा मुद्रा अधिकारी, सृष्टि मौर्या, पौलामी मंडल, शिवम सरोज, आरुष सिंह, आर्यन सिंह, अलख यादव, अर्जन, यश यादव, कुमार आरुष, हिमांशु वर्मा, स्मिता यादव, कृतिका सिंह, रिया सिंह, संस्कृति वर्मा, मुस्कान भारती, इरा कसोधन, वागिसा रघुवंशी, आर्या सिंह, अंशिका यादव, अंवेशा सिंह, सुरभि पटेल, दिव्यांशी, अंकित यादव, क्रिश गुप्ता, शिवेश शर्मा, अभिलाषा कन्नौजिया, आशवी सिंह, नेहा केशरी, साक्षी तिवारी, निकिता यादव, सुभाश्री मिश्रा, पल्लवी गुप्ता।

रजत पदक

प्रत्याशा राय, काजल पटेल, शिप्रा सिंह, कशिश पटेल, आर्यन सिंह, कार्तिक, सृजन सिंह, भाव्या पांडेय, सानवी, वैष्णवी, महिका सिंह, ललिता, शर्मिक्षा, इशा सिंह,़ श्रेया, इशांत यादव, उत्कर्ष, दुष्यंत, अरमान, अनंत, गुप्ता, दिव्या दीप, मृनल ,अनुकरनम ्, निहारिका यादव, स्नेहलता सिंह, उमा तिवारी, ईशु यादव, अल्पिता चौबे, सृष्टि सिंह, तनु प्रिया राय।

कांस्य पदक

अतुल पटेल, लव्याशं, सिद्धांत, आयुश , अभिनव , निलय राय , श्रेयाशं सिंह, तकशील सिंह , न्यास श्रीवास्तव, वैभव , वी.ग्रील साई , सूरज कुमार पाल, वी. हसीनी, सूर्यांशी मिश्रा, प्रतिष्ठा राय, संस्कृति राय, श्रुति पात्रा , प्रत्युशी माँझी , अर्पिता साहनी, जसिका , सारिका , आर्यन कुमार राय, प्रशांत , वैभव सिंह , भाव्या दुबे , दिव्याकं जैन , साकेत जैन , शिवांगी पटेल, मान्या यादव, आरना सिंह , वर्निका शर्मा , आर्या मौर्या , रोशनी चौधरी , अनन्या , खुशी गुप्ता , जया उपाध्याय , सानिया गौरी , अराध्या दुबे , छाया , पलक सिंह , संजना पाल , अम्रता कुमारी , चंचल , कनक प्रजापति।

प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट का सपना साकार कर रही प्रतियोगिता: राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी की यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री ने युवा पीढ़ी को खेलों से जोड़ने का जो सपना देखा है वह इस मुहिम के जरिए साकार हो रहा है।

वर्तमान में समाज की जो स्थिति है, उसमें हमें बहन, बेटियों और बेटों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने की जरूरत है। अमर उजाला फाउंडेशन और मानव एकेडमी की ओर से बेटियों के लिए शुरू हुए आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान के तहत साढ़े सात लाख बेटियां सशक्त हो चुकी हैं। यह आंकड़ा अद्भुत है। युवा पीढ़ी स्वस्थ रहेगी, तभी देश सशक्त होगा। सोशल मीडिया के जमाने में खेलो से जुड़ना बेहद जरूरी है। सुबह उठना और दैनिक व्यायाम हमें ऊर्जावान बनाए रखता है।
 

Karate Mahakumbh: UP dominates in first day in sub junior match, Bengal in second place
प्रदर्शन करते बाल मुक्केबाज

ये रहे मौजूद

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह, सुधा उपाध्याय, डॉ. उदय नारायण, मानव एकेडमी के महासचिव सेंसेई किसलय मानव, उपाध्यक्ष संदीप सिंह, सह सचिव डॉ. मंजूलता सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ. मेघांकर, सदस्य रीना सिंह, निकेता श्रीवास्तव, समन्वयक ज्योति सिंह।

रेफरी और जज

प्रतियोगिता के लिए सिहान कराटे श्रीनिवास (आंध्र प्रदेश), मुख्य तकनीकी निदेशक एवं सेंसई छत्रपाल नामदेव (मध्य प्रदेश), मुख्य रेफरी और सेंसई मुकेश सरोहा, सहायक मुख्य रेफरी व सेंसई सैयद मोजिवुद्दीन, सेंसई पूनम सिंह, सेंसई मोहन कुमार (झारखंड), सेंसई सारिका पटेल, सेंसई प्रगति सिंह पुंडीर, सेंसई करन सिंह (उत्तराखंड), सेंसई कौशिक अधिकारी (बंगाल), सेंसई विक्रम मिश्रा (बिहार), सेंसई राम राव राठौर (महाराष्ट्र), सेंसई अजय सिंह जावा (राजस्थान), सिहान पीसी रवि (तमिलनाडु), सेंसई मुकेश सरोहा (हरियाणा), सेंसई नछत्तर कुमार (पंजाब), सेंसई सुरजीत पाल (दिल्ली), सेंसई अजय वर्मा (छत्तीसगढ़ ), सेंसई मोहिन (मुरादाबाद), सेंसई शशि शेखर शर्मा, सेंसई जयपाल सोनकर, परमतोष विश्वकर्मा (वाराणसी), सेंसई सोहन भारद्वाज, महेश गुप्ता, कुंजन मौर्या, शैलेश पटेल, विकास यादव, मिथुन कन्नौजिया, आरती रावत, कामिनी सिंह, दिव्या पांडेय, निधिराज गुप्ता, माया पटेल, अनिता प्रजापति, सूरज विश्वकर्मा, अभिषेक सैनी, रामप्रकाश मौर्या, अरुण विश्वकर्मा, खुशबू मौर्या, बनिता प्रजापति, राहुल शर्मा, सोनाली चंद्रा, सूरज मानव, हेमंत चौधरी, विशाल श्रीवास्तव, धीरज विश्वकर्मा, दिव्या गुप्ता, मनीषा कुमारी, सोनू यादव विनय बिंद, विवेक कन्नौजिया, आदर्श शुक्ला, आयुष मौर्या, आदर्श सोनकर, अंशु पांडेय, विवेक पटेल, गौतम सोनी, अथर्व दूबे, चंद्रप्रकाश मौर्या, पूनम सिंह, शुभम कन्नौजिया, शालिनी तिवारी रेफरी और जज की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed