फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   kanwaryia in varanasi on the occasion of third monday of sawan

सावन के तीसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए काशी में उमड़ा कांवरियों का सैलाब

Mon, 24 Jul 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Jul 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
kanwaryia in varanasi on the occasion of third monday of sawan
शिविरों में तिल रखने की जगह नहीं, हर तरफ बोल बम - फोटो : अमर उजाला
काशी से प्रयाग के बीच तीसरे सावन की पूर्व संध्या पर रविवार को एक तरफ सावन बरसा तो दूसरी ओर आस्था की झमाझम बारिश हुई। नंगे पैर पथरीली सड़कों पर कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


हर तरफ बोल बम और हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे गूंजे तो शिविरों में सेवा के तरह-तरह के रंग छाए रहे। रात को जोरदार बारिश के बावजूद शिव भक्तों की छत्तादवार से लंबी कतार लग गई। जयकारे गूंजने लगे। दिन भर रेला उमड़ता रहा। कतारबद्ध कांवरिये बाबा के जलाभिषेक के लिए आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन


ट्रालियों, टेंपो, ट्रैक्टरों पर सजी बाबा विश्वनाथ की मोहक झांकियों को लेकर कांवरियों की टोलियां दिन भर काशी की सड़कों पर चलती नजर आईं। कंधे पर रंग-बिरंगी कांवर लिए समूह बोल कंवरिया बोल बम... के जयकारे लगाते हुए हर तरफ बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर बाद भीड़ का दबाव बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट पर भी कांवरियों से हर कोना केसरिया नजर आने लगा था। महिलाएं, बच्चे भी कांवर लेकर बाबा के धाम पहुंचे। कहीं भजनों की गूंज तो कहीं सेवा के भंडार खुले रहे।

चितरंजन पार्क के शिव शक्ति कांवरिया तीर्थयात्री सेवा शिविर तक कांवरियों का रेला इस कदर था कि पैदल भी लोग नहीं चल पा रहे थे। शिविर में कांवर रखने की जगह नहीं बची थी। इसी तरह लक्सा स्थित सिंधी धर्मशाला के काशी विश्वनाथ कांवरिया सेवा शिविर में भी हजारों भक्तों ने पड़ाव डाल दिया।

इस शिविर के भंडारी प्रभाकर यादव ने बताया कि कांवरियों की भीड़ की वजह से छतों पर भी थालियां परोसी जा रही हैं। शिविर के संचालक गोपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों कांवरियों को कढ़ी-चावल का भोग परोसा गया। 
 

काशी की सड़कों पर डीजे पर पर झूमकर नाचे कांवरिये

kanwaryia in varanasi on the occasion of third monday of sawan
पियऊ सांवर हो जइब/करेजऊ सांवर हो जइब/ लेके जइब घामे में कांवर रजऊ सांवर हो जइब/कइसे घुमब दू चार भांवर रजऊ सांवर हो जइब....। कांवर के भार नाहिं सहले सहाता पांव नाहिं भुइंया धरा ता हो धीरे चला.. तनि घर में आराम तू हूं क ल हो धीरे चल...जैसे भोजपुरी भजन डीजे पर गूंजे। 

योगी आदित्नाथ सरकार में इस बार काशी की सड़कों पर ऐसे गीत डीजे पर बजते रहे और कांवरिये झूमते नाचते रहे।  रथयात्रा पर काशी कांवरिया शिविर के पास सैड़कों कांवरिये रविवार की रात डीजे पर जमकर थिरके।

उत्सव जैसे माहौल में सड़कों पर केसरिया रंग छाया रहा। लोग पानी की बौछारें करते रहे। बोल बम की गूंज के साथ सकड़ों पर झूमने, नाचने का दौर खूब चला। शिविरों में कांवरिये भजनों की धुन पर मुग्ध नजर आए।झांकियों के साथ मस्ती के आलम में कांवरियों के थिरकने का दृश्य हर तरफ देखा गया। पिछली सरकार में डीजे पर रोक लगने की वजह से मायूस रहे कांवरियों का उत्साह इस बार दो गुना बढ़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed