{"_id":"64c8857cbe200191e5031dd4","slug":"kanwariya-injured-in-an-ambulance-collision-died-in-mirzamurad-the-accident-happened-three-days-ago-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मिर्जामुराद में एंबुलेंस के टक्कर से घायल कांवड़िए की मौत, तीन दिन पहले हुआ था हादसा, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मिर्जामुराद में एंबुलेंस के टक्कर से घायल कांवड़िए की मौत, तीन दिन पहले हुआ था हादसा, मचा कोहराम
Tue, 01 Aug 2023 09:39 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 01 Aug 2023 09:39 AM IST
सार
मृतक कई वर्षों से मिर्जामुराद बाजार में कपड़े की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बता दें कि मिर्जामुराद क्षेत्र के ठठरा ( कछवारोड ) गांव निवासी संदीप कनौजिया (40 वर्ष) अपने दर्जनों कांवरिया टीम के साथ प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक करने के लिए वाराणसी के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
Varanasi: मिर्जामुराद में एंबुलेंस के टक्कर से घायल कांवड़िए की मौत, तीन दिन पहले हुआ था हादसा, मचा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जामुराद क्षेत्र के रखौना गांव स्थित फुट ओवरब्रिज के समीप एन एच-19 के सुरक्षित कांवरिया लेन पर तीन दिन पूर्व वाराणसी से कछवां रोड की तरफ जा रही है एंबुलेंस के चपेट में आने से क्षेत्र के ठठरा (कछवारोड) निवासी संदीप कनौजिया (उम्र 40) गंभीर रूप घायल हो गए थे। कांवरिया की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मंगलवार की तड़के मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी संगीता देवी व माता मनतोरा देवी तथा पिता सतनारायण का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक को शिवम व मोदी नाम के दो पुत्र व शिवानी व लाडो नाम के दो पुत्रियां हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Today: वाराणसी में बदला मौसम का मिजाज, काशी घूमने का है प्लान तो पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
मृतक कई वर्षों से मिर्जामुराद बाजार में कपड़े की दुकान खोलकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। बता दें कि मिर्जामुराद क्षेत्र के ठठरा ( कछवारोड ) गांव निवासी संदीप कनौजिया (40 वर्ष) अपने दर्जनों कांवरिया टीम के साथ प्रयागराज से जल लेकर बाबा विश्वनाथ जी का जलाभिषेक करने के लिए वाराणसी के लिए जा रहे थे। तीन दिन पूर्व बीते शनिवार की देर शाम रखौना गांव स्थित ओवरब्रिज के समीप कांवरिया सुरक्षित लेन पर प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रही एक एंबुलेंस के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल कांवरिया को इलाज हेतु एंबुलेंस से ट्रामा सेंटर भेज दी।
विज्ञापन
घायल कांवरिया कि टीम इसकी सूचना परिजनों को दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दर्जनों कांवरिया संग सड़क पर हंगामा करते हुए मौके पर एंबुलेंस को बुलाने की जिद पर अड़े रहे। तीन घंटे तक हाईवे पर जाम कर हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कांवरियों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।