फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanwaria died in a road accident in Danganj

दानगंज में सड़क हादसे में कांवरिया की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Kanwaria died in a road accident in Danganj
चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज में रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से कांवरिया की मौत हो गई। जौनपुर के केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी सुमारू निषाद की मौत के बाद उसके साथ मौजूद अन्य कांवरियों ने मदद की मांग उठाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

केराकत थाना क्षेत्र के सिहौली गांव के रहने वाले सुमारू निषाद (42 वर्ष) अपने साथियों के साथ बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे थे। आधी रात बाद करीब दो बजे घर लौटते समय समय दानगंज में बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान अज्ञात ट्रक की टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची चोलापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बारे में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने जिलाधिकारी जौनपुर से पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद कांवरिया को दिलाने की बात कही। उधर, मौत की सूचना मिलने के बाद सुमारू के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिर्जामुराद में कांवरिया का मोबाइल चोरी
मिर्जामुराद। बाजार स्थित गणेश मंदिर के पास रविवार की रात को सोए भदोही जिले के उगापुर निवासी एक कांवरिया का मोबाइल चोरी हो गया। कांवरिया भोलू जायसवाल जब सोकर उठा तो पता चला कि मोबाइल गायब है। कुछ देर बाद मोबाइल चोरी की लिखित सूचना मिर्जामुराद थाने पर पहुंचकर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed