Varanasi News: बोल बम से नाराज होकर दो कांवड़ियों को पीटा, कपड़े फाड़े, दंगा, धर्म परिवर्तन और डकैती का केस
Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में कांवड़ियों की पिटाई से आक्रोशित समूह के अन्य लोगों ने 30 मिनट तक जंसा-राजातालाब मार्ग पर चक्काजाम किया।
विस्तार
वाराणसी जिले के राजातालाब थाना क्षेत्र के पुराने सिनेमा हॉल के सामने सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे बोल बम से नाराज दूसरे समुदाय के छह युवकों ने दो कांवड़ियों को घेरकर पीट दिया। कपड़े फाड़ दिए। कांवड़िया पलटू यादव की तहरीर पर राजातालाब थाने की पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दंगा भड़काने की कोशिश, डकैती, धर्म परिवर्तन कराने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया।
मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में करीब 10 से 12 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। सबके पहचान की कोशिश की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के बढ़ैनी कला निवासी पलूट यादव ने राजातालाब थाने की पुलिस को बताया कि शाम साढ़े पांच बजे अदलपुरा से गंगा जल लेकर जंसा निवासी अपने दोस्त शुभम के साथ रामेश्वर जा रहे थे। पंचकोशी मार्ग स्थित राजातालाब रेलवे फाटक के बीच में मुंह बांधे 10 से 12 लोग खड़े थे।
जल लेकर दोनों बोल बम बोलते हुए आगे बढ़े तभी मुंह बांधे युवकों ने रोक लिया और कहा कि बोल बम बोलोगे तो जान से मार डालूंगा। विरोध किया तो सभी ने गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। खींचकर अपने घर में ले गए और बेरहमी से पीटा। धमकी दी कि धर्म परिवर्तन कर लो। रुपये और अन्य सामान भी छीन लिया।
इसे भी पढ़ें; Kanwar Yatra 2025: नकली कांवड़िया बन यात्रा में होते थे शामिल, फिर करते थे चोरी की वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार
उधर, कांवड़ियों की पिटाई का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया जो वायरल हो रहा है। वारदात से नाराज कांवड़ियों के समूह ने जंसा-राजातालाब हाईवे पर प्रदर्शन किया और 30 मिनट तक जाम लगाए रखा। इसकी सूचना पाकर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष राजेश पांडेय भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और प्रदर्शन करने लगे। इसपर जिलाध्यक्ष और डीसीपी गोमती, एसीपी राजातालाब सहित अन्य पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई। धक्कामुक्की होने लगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। बजरंगदल के जिलाध्यक्ष सहित दो लोगों को हिरासत में लिया गया।
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: पहले पूछा कहां से हो... मिर्जापुर का हूं बताने पर दबंगों ने लाठी-डंडे से पीटा; चार के खिलाफ केस
आरोपियों के घर के बाहर रस्सी से बैरिकेडिंग करते हुए पीएसी और तीन थानों की पुलिस तैनात कर दी गई। घायल कांवड़ियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंसा थाना क्षेत्र से कांवड़ियों का जत्था मिर्जापुर अदलपुरा स्थित मां शीतला मंदिर गंगा घाट से जल लेकर जंसा के रामेश्वर जा रहा था। जिस जगह विवाद हुआ उससे 200 मीटर की दूरी पर ही राजातालाब कस्बा चौकी और 500 मीटर दूर राजातालाब थाना है।
इसे भी पढ़ें; Kanwar Yatra 2025: नकली कांवड़िया बन यात्रा में होते थे शामिल, फिर करते थे चोरी की वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार
क्या बोले अधिकारी
क्या बोले अधिकारी
घायल कांवड़िये पलटू यादव की तहरीर के आधार पर दंगा, डकैती, धर्म परिवर्तन समेत अन्य आरोपों मेंकेस दर्ज किया गया है। छह आरोपी हिरासत में हैं। मामले की जांच की जा रही है। -आकाश पटेल, डीसीपी गोमती जोन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.