फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Kanwar Yatra 2025 Three accused of gang who stole by posing as fake Kanwadias arrested in mirzapur

Kanwar Yatra 2025: नकली कांवड़िया बन यात्रा में होते थे शामिल, फिर करते थे चोरी की वारदात; तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Jul 2025 06:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 28 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

Kanwar Yatra 2025: मिर्जापुर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां नकली कांवड़िया बनकर चोरी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2025 Three accused of gang who stole by posing as fake Kanwadias arrested in mirzapur
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले की मड़िहान पुलिस ने नकली कांवड़िया बनकर उनके साथ सफर करते हुए रात को सोते समय मोबाइल आदि सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को कलवारी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है। मामले का खुलासा सीओ आपरेशन मुनेंद्र पाल ने किया।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
27 जुलाई को अहरौरा थाना क्षेत्र के खोड़िया गांव निवासी मोहित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा में गंगाजल लेकर शिवद्वार मंदिर घोरवाल जा रहे थे। कलवारी बाजार में काफी थके होने के कारण गहरी नींद में सो गए। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनका मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। थाने में तहरीर दी, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मड़िहान क्षेत्र के कलवारी बाजार के पास से तीन आरोपी सरफराज निवासी औरही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, सुभाष निवासी जुड़ी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व राजेश कुमार निवासी पटवध धरिकार बस्ती थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन, एक सोने की लॉकेट, 3200 रुपये, पर्स, घटना में शामिल ऑटो को बरामद किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sawan Somvar 2025: काशी नगरी में गूंजा बम-बम, रामेश्वरम के जल से होगा बाबा का अभिषेक; देखें तस्वीरें

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम

सीओ आपरेशन मुनेंद्र पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली कांवड़िया बनकर कावड़ यात्रा में शामिल हो जाते थे। कावड़ियों से जान पहचान कर उनके साथ यात्रा करते थे। रात में कावड़ियों के सोते समय मौका देखकर उनके मोबाइल फोन, पैसे व आभूषण आदि चोरी कर लेते थे। चोरी के सामान को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। आरोपी राजेश कुमार पर सोनभद्र में एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, आयुध अधिानियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed