फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kanvr No Entry of vehicles on the road

कांवर पथ पर वाहनों की नो इंट्री

Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 17 Jul 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
Kanvr No Entry of vehicles on the road
कावड़ - फोटो : अमर उजाला
सावन मेला के मद्देनजर एनएच-टू पर काशी से प्रयास तक कांवरियों के लिए एक लेन सुरक्षित कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने कांवर यात्रा के लिए रूट डायवर्जन का प्लान भी तैयार कर लिया है। नई यातायात व्यवस्था 20 जुलाई से सावन की शुरुआत के साथ ही प्रभावी हो जाएगी।  साव नभर प्रत्येक शनिवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शव वाहन, बीमार एवं विकलांगाें को प्रतिबंध से मुक्त रखा जाएगा। 
विज्ञापन


काशी से प्रयाग के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-दो की पूरे सावन भर कांवरियों के लिए सुरक्षित की गई है। इस लेन पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित होंगे। इलाहाबाद से जौनपुर, आजमगढ, गाजीपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को औराई चौराहे से भदोही कस्बे से होते हुए जौनपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वाराणसी से इलाहाबाद जाने वाले भारी वाहन मोहनसराय, डाफी, टेंगरामोड़, नरायनपुर, चुनार मिर्जापुर के रास्ते नैनी होकर जाएंगे। गाजीपुर से वाराणसी होकर इलाहाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन औड़िहार, केराकत, जौनपुर होते हुए इलाहाबाद जाएंगे।
विज्ञापन


औड़िहार और सिधौना के बीच आए सभी मालवाहक वाहनों को सिधौना तिराहे पर ही रोक दिया जाएगा। वे वाराणसी की तरफ नहीं आ पाएंगे। 
जौनपुर से वाराणसी आने वाले भारी वाहनों को वाजिदपुर तिराहा, जौनपुर से वाराणसी की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। इन वाहनों को आजमगढ़ - गाजीपुर मार्ग पर भेजा जाएगा। विशेष परिस्थिति में यातायात दबाव बढ़ने पर बिहार से आने वाले भारी वाहनों को रामनगर-चुनार-मिर्जापुर होकर इलाहाबाद के लिए निकाला जाएगा। यह रूट डायवर्जन 18 अगस्त तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed