{"_id":"6849226d2afd5a10d608d675","slug":"kanungo-arrested-for-taking-bribe-of-15000-for-measuring-land-by-varanasi-team-of-anti-corruption-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वतखोर कानूनगो गिरफ्तार: जमीन की पैमाइश के लिए होमगार्ड से मांगे 15 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वतखोर कानूनगो गिरफ्तार: जमीन की पैमाइश के लिए होमगार्ड से मांगे 15 हजार रुपये, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा
Wed, 11 Jun 2025 12:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:00 PM IST
सार
Varanasi News: वाराणी मंडल की एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की। बुधवार को पिंडरा बाजार से एक कानूनगो को 15 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिंडरा बाजार में बुधवार सुबह एंटी करप्शन की टीम ने कानूनगो महेंद्र सिंह को होमगार्ड विजय कुमार से 15 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा। महेंद्र प्रतापगढ़ जिले के कन्हई हनुमानगंज थाने के दरहूट गांव का निवासी है। उसके खिलाफ कैंट थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पांच जून को बरजी गांव निवासी होमगार्ड विजय कुमार ने शिकायत की थी। विजय का कहना था कि उनकी मां सुगिया देवी के नाम से जमीन है। पैमाइश का आदेश एसडीएम पिंडरा ने कठिरांव के राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) महेंद्र सिंह को दिया था।
विज्ञापन
विजय ने महेंद्र से संपर्क किया तो उसने कहा कि 15 हजार रुपये देने पर ही वह पैमाइश कराएगा। कहा कि पैसा दिए बगैर किसी भी सूरत में काम नहीं हो पाएगा। महेंद्र सिंह से आजिज आकर विजय ने एंटी करप्शन थाने में संपर्क किया। टीम के निर्देश पर महेंद्र सिंह से विजय ने बातकर 15 हजार रुपये देने को कहा। इस पर महेंद्र ने विजय को बुधवार सुबह 9.30 बजे पिंडरा बाजार के एचडीएफसी बैंक की शाखा के पास बुलाया।
विज्ञापन
महेंद्र और विजय के पहुंचने से पहले ही पिंडरा बाजार में एंटी करप्शन की टीम ने घेराबंदी कर ली। विजय ने महेंद्र को नकदी दी और वह नोट गिनने लगा, तभी उसे एंटी करप्शन की टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया।
इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: बरात से लौट रही कार डिवाइडर से टकराई, हादसे में एक की मौत; 10 की हालत गंभीर
तीन साल बची थी नौकरी
एंटी करप्शन की टीम की पूछताछ में महेंद्र सिंह ने बताया कि वह वर्ष 1990 में लेखपाल के पद पर भर्ती हुआ था। वर्ष 2024 में वह कानूनगो के पद पर पदोन्नत हुआ था। उसकी सेवानिवृत्ति में तीन साल शेष हैं।