फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalpataru philosophy Swami Nityananda arrived at camp

कल्पतरु दर्शन शिविर में पहुंचे स्वामी नित्यानंद

Tue, 28 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 28 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Kalpataru philosophy Swami Nityananda arrived at camp
कल्पतरु दर्शन शिविर में स्वामी नित्यानंद के बाल शिष्य।
पांच सितारा होटल में स्वामी नित्यानंद की ध्यान-साधना की पद्धति में देशी-विदेशी अनुयायी रमे हुए हैं। सोमवार को संगीतमय भजनों के जरिए नित्यानंद का नाम जपने और इसी नाम की पूजा करने का संदेश दिया गया। आध्यात्मिक शिविर में स्वामी नित्यानंद ने भक्तों को दर्शन दिया। उन्होंने कल्पतरु दर्शन के साथ ही मंत्र दीक्षा भी दी। करीब दो सौ भक्तों ने मंत्र दीक्षा ली। 
विज्ञापन


शिविर की शुरुआत होटल रमाडा प्लाजा के सारंगी हाल में सुबह सात बजे हुई। गुरु पूजा के बाद शिव पूजा की गई। इसके बाद कीर्तन और फिर सत्संग शुरू हुआ। भारतीय और विदेशी शिष्य-शिष्याओं से भरे सत्संग हाल में स्वामी नित्यानंद ने केनोपनिषद पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि इस दौर में दुनिया के हर इंसान को शांति की तलाश है। दुनिया अशांत है। वैदिक सभ्यता जब शुरू हुई थी, तब ऋषियों, मुनियों ने माना था कि शांति मानव की ही नहीं, हर जीव-जंतु की चाहत है। शांति से ही आनंद का जन्म होता है।

विज्ञापन

 

स्वामी ने कहा कि मौजूदा समय दुनिया में जितने हथियार इकट्ठा कर लिए गए हैं, उनसे संसार कुछ पलों में ही नष्ट हो सकता है। इसलिए वैदिक शिक्षा प्रणाली अपनाई जानी चाहिए ताकि लोग शांति के पथ पर अग्रसर हों। इसके बाद स्वामी नित्यानंद ने अनुयायियों को दर्शन दिया। लंबी कतार में लगकर लोगों ने बाबा का दर्शन किया। इस दौरान रुद्राक्षयुक्त धागे की माला कुछ युवा साधु भक्तों के गले में पहना रहे थे। उस माला में स्वामी नित्यानंद के चित्र वाला लॉकेट बना हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed