फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kali pasi gang two shooter arrest in mau

मऊ में काली पासी गैंग के सुपारी किलर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Fri, 20 Jul 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 20 Jul 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
Kali pasi gang two shooter arrest in mau

विज्ञापन
यूपी के मऊ जिले की रानीपुर और स्वाट टीम ने शुक्रवार को मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि एक मौके का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों में एक काली पासी गैंग का शूटर बताया गया। बदमाश किसी की हत्या की फिराक में थे। उनके पास से एक रिवाल्वर एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उनका चालान कर दिया। 

 सीओ मुहम्मदाबाद गोहना आलोक जायसवाल ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी को मुखबिर से बदमाशों के आने की सूचना मिली। इस आधार पर रानीपुर थाने  की पुलिस पलिया मोड़ पर घेराबंदी कर बदमाशों के आने का इंतेजार करने लगी।
विज्ञापन


तभी एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस के हाथ देने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किया। जवाब में पुलिस की चलाई गई गोली से बदमाशों के बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े जबकि एक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में चांद बाबू उर्फ छोटू पुत्र खजीखुज्जमा गाजीपुर जिले के सैदपुर बाजार का निवासी है। साथ ही वाराणसी के कुख्यात अपराधी काली पासी गैंग का सदस्य है। गिरफ्तार दूसरा बदमाश अनिरुद्ध पांडेय उर्फ अन्नू पुत्र धर्मनाथ पांडेय वाराणसी जिले के चेतगंज थाने के बड़ी पियरी का निवासी है। 


सीओ ने बताया कि मौके से फरार हुए अविनाश पांडेय उर्फ प्रिंस पुत्र राजवंत पांडेय मऊ जिले के रानीपुर थाने के बभनपुरा गांव का निवासी है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम को रवाना किया गया है। पुलिस ने बदमाशों का विभिन्न धाराओं में चालान कर उन्हे जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed