फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kali Mandir Marg will be seven meters wide, drain will be built below the surface of the houses

Varanasi News: काली मंदिर मार्ग होगा सात मीटर चौड़ा, घरों की सतह से नीचे बनेगी नाली

Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Kali Mandir Marg will be seven meters wide, drain will be built below the surface of the houses
काली मंदिर से आजमगढ़ मार्ग को जोड़ने वाली सड़क सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। साथ ही ऊंची बनाई जा रही नालियों को तोड़कर सड़क किनारे बने घरों की सतह के नीचे किया जाएगा। इससे घरों के अंदर सड़क का पानी नहीं जाएगा और आवागमन भी बाधित नहीं होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता केके सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग को पांडेयपुर चौराहे से रिंग रोड तक फोर लेन किया जा रहा है। अभी यह रोड आवश्यकता के अनुसार बहुत सकरी है। इसे देखते हुए इस मार्ग को अब विभाग सात मीटर चौड़ा करेगा। 2.4 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जो नालियां ऊंची बनाई गई हैं, उन्हें तोड़ कर .75 गुणे .75 मीटर (चौड़ाई गुणे ऊंचाई) की नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन


ऊंची नाली को लेकर क्षेत्रीय विधायक ने की थी आपत्ति
इस मार्ग पर पूर्व में कराए जा रहे निर्माण के दौरान बनाई गई ऊंची नालियों का क्षेत्रीय विधायक रवींद्र जायसवाल ने विरोध किया था। पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन मुख्य अभियंता एपी सिंह ने सड़क की डिजाइन बनाने का काम आईआईटी बीएचयू को सौंपा था। दो महीने से अधिक समय के बाद भी आईआईटी बीएचयू से रिपोर्ट न मिलने पर विभाग ने डिजाइन परिवर्तित कर सड़क का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। पांडेयपुर से रिंगरोड तक 6.5 किलोमीटर के साथ ही काली मंदिर से आजमगढ़ रोड का चौड़ीकरण भी 213.66 करोड़ के बजट में ही किया जाएगा। इसके लिए अलग से किसी बजट का आवंटन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed