{"_id":"58523c454f1c1bad5d64b057","slug":"kailash-kher-will-perform-on-assi-ghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्सी घाट पर सजेगा कैलाश खेर के सुरों का साज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्सी घाट पर सजेगा कैलाश खेर के सुरों का साज
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 15 Dec 2016 12:16 PM IST
विज्ञापन
कैलाश खेर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति मंत्रालय की ओर से बीएचयू में होने जा रहे ‘राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव’ बेहद खास होने जा रहा है। बीएचयू से लेकर गंगा तट का किनारा इसका साक्षी बनेगा। महोत्सव में अस्सी घाट पर कैलाश खेर, वदाली बंधु, निजामी बंधु, पंडित राजन साजन मिश्र के सुर साज की शाम तो सजेगी ही सूफी गीतों से भी गंगा तट का ये किनारा सराबोर होगा।
यहां राष्ट्रीय कवि सम्मेलन भी होगा। वहीं बीएचयू में सोनल मानसिंह, सुरेश तलवलकर, निलाद्री कुमार, पंडित जसरास, मुज्तबा हुसैन समेत देश भर की नामचीन शख्सियतें अपनी प्रस्तुतियों से इसे और खास बनाएंगी। संस्कृति मंत्रालय की ओर से आयोजित इस आठ दिवसीय महोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है।
17 दिसंबर को स्वतंत्रता भवन में इस महोत्सव का उद्घाटन संस्कृति मंत्री महेश शर्मा करेंगे। पहले दिन उद्घाटन दिवस पर ही बीएचयू में पूरा भारत नजर आएगा। उद्घाटन अवसर पर पद्मविभूषण गिरिजा देवी का गायन होगा।
विज्ञापन
वहीं मलखंभ, पंजाब का बाजीगर, केरला का मार्शल आर्ट, हरियाणा के बीन जोगी व नगाड़ा, राजस्थान के बहरूपिया की प्रस्तुतियां होंगी। महाराष्ट्र की रंगोली और मुखौटों की प्रदर्शनी भी पहले दिन के आयोजन का खास आकर्षण होंगी।
-----
अस्सी घाट
17 दिसंबर - पंडित कैवल्य कुमार
18 दिसंबर - मनोज तिवारी, पंडित संजीव अभयंकर
19 दिसंबर - पंडित उदय बवलकर
20 दिसंबर - निजामी बंधु, पंडित राजन साजन मिश्रा, मंजुषा पाटिल कुलकर्णी
21 दिसंबर - पद्मश्री विश्वमोहन भट्ट, कैलाश खेर, पंडित प्रेम कुमार मलिक
22 दिसंबर - पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, पद्मश्री गुंडेचा बंधु
23 दिसंबर - पद्मश्री मालिनी अवस्थी, पद्मश्री प्रह्लाद तिपानिया
24 दिसंबर - पद्मश्री वदाली बंधु के अलावा पद्मश्री विजय घाटे, भवानी शंकर, राकेश चौरसिया, रवि चारी का क्लासिकल आर्केस्ट्रा
---
पंडित ओंकारनाथ ठाकुर, बीएचयू
17 दिसंबर - पद्मश्री पंडित सुरेश तलवलकर
18 दिसंबर - सौरव गौरव मिश्र, पंडित अजय चक्रवर्ती, पंडित चेतन जोशी व ए चंदन कुमार
19 दिसंबर - पद्मभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र, पद्मविभूषण सोनल मानसिंह
20 दिसंबर - पद्मश्री एन राजम, उस्ताद मुज्तबा हुसैन, देबाशीष डे
21 दिसंबर - पद्मभूषण डॉ. राजा राधा रेड्डी, डॉ. अश्विन देशपांडे, राहुल रोहित मिश्रा
22 दिसंबर - पद्मभूषण प्रभा अत्रे, अंशुमान महाराज
23 दिसंबर - पद्मश्री पंडित उलहास कशलकर, निलाद्री कुमार
24 दिसंबर - पद्मविभूषण पंडित जसराज