फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kaikeyi demanded Rama's exile; Dasharatha was distraught.

Varanasi News: कैकेयी ने मांगा राम का वनवास, दशरथ व्याकुल

Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Kaikeyi demanded Rama's exile; Dasharatha was distraught.
रामनगर की रामलीला में अयोध्या में भगवान राम व नारद से संवाद प्रसंग का मंचन करते पात्र। अमर उजाल
चिरईगांव। टूड़ी नगर जाल्हुपुर की रामलीला में शुक्रवार को कोप भवन की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम के राजतिलक की तैयारियों के बीच मंथरा के बहकावे में कैकेयी ने राजा दशरथ से भरत के लिए राजसिंहासन और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। अयोध्या में श्रीराम के युवराज बनने की खुशी में उत्सव का माहौल था। देवताओं के राजा इंद्र के आग्रह पर माता सरस्वती ने मंथरा की बुद्धि फेर दी।
विज्ञापन

मंथरा ने कैकेयी को भड़काया, जिसके बाद वह कोप भवन में चली गई। राजा दशरथ कैकेयी को मनाने पहुंचे, लेकिन कैकेयी अपने दो वरदानों की मांग पर अडिग रही। सुमंत श्रीराम को कोप भवन लाए। कैकेयी द्वारा वनवास की बात बताने पर श्रीराम ने बिना किसी विरोध के पिता की आज्ञा स्वीकार कर ली। श्रीराम के वन जाने की बात सुनकर दशरथ अत्यधिक व्यथा में कुछ बोल नहीं सके। माता कौशल्या ने श्रीराम को अनुमति दी और चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दिया, वहीं सीता को अखंड सुहाग का आशीर्वाद मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed